फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   summons will issue against ramdev

हनीमून वाले बयान पर रामदेव के खिलाफ जारी होगा समन!

Sun, 04 May 2014 07:59 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
summons will issue against ramdev

दलितों के घर हनीमून संबंधी विवादास्पद बयान के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 29 अप्रैल को योग गुरु बाबा रामदेव को नोटिस जारी किया था, लेकिन शनिवार दोपहर तक आयोग को उसका जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


बाबा के इस रवैये से खफा आयोग ने अब इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को उनके खिलाफ समन जारी करने का फैसला किया है।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ममता शर्मा ने बताया कि रामदेव को तीन दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए अब उन्हें खुद आयोग के समक्ष पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


ममता शर्मा ने कहा कि अगर बाबा ने इस मामले की और अनदेखी की तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

कांग्रेस-बसपा ने की रामदेव को जेल भेजने की मांग

summons will issue against ramdev

हालांकि मामले को ठंडा करने की कोशिश में बाबा रामदेव माफी मांग चुके हैं।

बावजूद इसके मामला शांत होता नहीं नजर आ रहा है। एससी कमीशन ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। देश के कई थानों में रामदेव के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।

मामले को राजनीतिक रंग देते हुए कांग्रेस और बसपा रामदेव को जेल भेजने की मांग कर चुकी हैं।

रामदेव ने क्या कहा था
बाबा रामदेव ने 25 अप्रैल को लखनऊ में कहा था कि राहुल गांधी दलितों के घर सिर्फ हनीमून और पिकनिक मनाने जाते हैं। अगर राहुल गांधी किसी दलित युवती से शादी कर लिए होते तो उनका भाग्य खुल जाता और वह अब तक प्रधानमंत्री बन गए होते।

हनीमून वाला बयान बना आफत

summons will issue against ramdev

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा दिया गया हनीमून वाला बयान उन पर आफत बनता जा रहा है। जयपुर के ज्योति नगर थाने में उनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट एवं अन्य कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बाबा रामदेव को रामदेव यादव लिखा गया है।

पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी घनश्याम बृजवासी की ओर से अदालत में बाबा रामदेव के खिलाफ इस्तगासा दायर किया गया था। अदालत ने इस्तगासे के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

उनके अनुसार परिवादी की शिकायत है कि 26 अप्रैल को बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के लिए कहा था कि वे दलितों के यहां पिकनिक व हनीमून मनाने जाते हैं। यह बयान दलितों का अपमान है।

पुलिस ने बताया इस्तगासे के ही आधार पर एक बड़े अखबार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। अखबार के खिलाफ शिकायत है कि उसमें बाबा रामदेव के बयान को प्रचारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed