फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sumitra mahajan will become new loksabha speaker

जान लीजिए सुमित्रा ताई को जो बनने वाली हैं नई स्पीकर

Thu, 05 Jun 2014 01:42 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
sumitra mahajan will become new loksabha speaker

मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमित्रा महाजन ने लोकसभा अध्यक्ष के लिए पर्चा भर दिया है।

विज्ञापन


सुमित्रा महाजन भाजपा के टिकट पर आठवीं बार सांसद चुनकर आईं हैं। संसद में सभी दलों ने सुमित्रा महाजन के नाम पर सहमति जताई है।

सुमित्रा का लोकसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का नाम भी लोकसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में था।

कौन हैं सुमित्रा महाजन

sumitra mahajan will become new loksabha speaker

संसद में मीरा कुमार की विरासत संभालने वाली सुमित्रा महाजन आठवीं बार इंदौर से सांसद चुनकर आईं हैं। संसद में सुम‌ित्रा महाजन सबसे ज्यादा लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला नेता हैं।

सुमित्रा महाजन का राजनीतिक करियर 1989 से शुरू हुआ जब उन्होंने पहली बार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रकाश चंद सेठी को हराया। यह जीत उनके ल‌िए एक बड़ा मोड़ साबित हुई।

तभी से सुमित्रा ताई आठ बार से इंदौर का ‌प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनम्र स्वभाव और स्वच्छ छव‌ि बनी पहचान

sumitra mahajan will become new loksabha speaker

इंदौर से आठ बार सांसद चुनी गईं महाजन को पूरी पार्टी में प्यार से सुमित्रा ताई कहकर पुकारा जाता रहा है और पूरे राजनीतिक फलक में उन्हें दलगत भावना से ऊपर उठकर समान आदर मिलता रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर पिछले पांच वर्ष से सदन की कार्यवाही बहुत सहज और मिठास भरे अंदाज में चला रहीं मीरा कुमार के बाद लोकसभा को एक और सौम्य और विनम, चेहरा मिलने जा रहा है।

सुमित्रा महाजन के लगातार एक ही क्षेत्र से सांसद चुने जाने के पीछे का कारण उनकी साफ और बेदाग छव‌ि भी है। अभी तक के लंबे राजनीत‌ि कर‌ियर के बावजूद उन पर ‌किसी तरह का कोई दाग नहीं है इसल‌िए महाजन विरोधी भी उनके कायल हैं।

विज्ञापन

LLB तक पढ़ीं हैं सुमित्रा

sumitra mahajan will become new loksabha speaker
सुमित्रा का जन्म सन 1943 में मध्यप्रदेश के चिपलुन में पुरुषोत्तम साठे और उषा साठे के घर हुआ। उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट (एमए) के बाद इंदौर यूनिवर्स‌िटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

सुमित्रा का विवाह मध्यप्रदेश के ही महंत महाजन से हुआ। हालांक‌ि उनका देहांत हो चुका है।

भारी मतों से हराया

sumitra mahajan will become new loksabha speaker

16वीं लोकसभा चुनावों में सुमित्रा महाजन ने अपने विरोधी कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को भारी अंतर से हराया है। महाजन कांग्रेस के पटेल से करीब 4,66,301 वोटों से आगे रहीं।

महाजन को इस बार 8,54,372 लाख वोट मिले जबकि पटेल को मात्र 3,88,071 लाख वोट मिले। 16 वीं लोकसभा में मीरा कुमार के बाद वह दूसरी महिला अध्यक्ष होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed