फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sumitra Mahajan statement on reservation

आरक्षण पर सुमित्रा महाजन के बयान से बवाल

Sun, 24 Jan 2016 07:38 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan statement on reservation

आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक बवाल पैदा होने के आसार हैं। इस बार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आरक्षण को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन


स्पीकर महाजन ने अपने बयान में कहा है कि देश में जाति आधारित आरक्षण पर पुनर्विचार होना चाहिए। महाजन ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर भी यही चाहते थे कि देश में जातिगत आरक्षण न हो।
विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर हम बाबा साहेब के सपनों का समाज क्यों नहीं बना सके, इसके लिए हमें सोचना चाहिए। सुमित्रा महाजन ने अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम यह बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाजन के बयान पर विवाद

Sumitra Mahajan statement on reservation

अहमदाबाद में स्मार्टसिटी पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आरक्षण के मसले पर बयान देते हुए कहा कि आरक्षण्‍ा पर पुनः समीक्षा की जानी चाहिए।

उन्होंने आरक्षण पर वियतनाम का उदाहरण देते हुए कहा कि महज 20 से 25 सालों में इस देश ने उम्मीद से ज्यादा विकास किया है लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी हम देश में जातिवादी व्यवस्‍था को समाप्त नहीं कर पाए हैं। इस बारे में सोचना चा‌हिए।

स्पीकर महाजन ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि ''10 साल के लिए आरक्षण्‍ा की सुविधा दी जानी चाहिए और इसके बाद उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। पिछड़े लोगों को आगे लाया जाना चाहिए। लेकिन हम कुछ कर नहीं पाए मैं भी इसका दोषी हूं।''

सुमित्रा महाजन के आरक्षण पर दिए बयान के बाद विवाद बढ़ सकता है। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी आरक्षण पर बयानबाजी की थी। उनके बयान के बाद विवाद बढ़ता गया और इसका खामियाजा बेजीपी को बिहार विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा।

कांग्रेस और आरजेडी ने सुमित्रा महाजन के बयान की आलोचना की है। आरजेडी प्रमुख लालूप्रसाद यादव ने कहा कि ये गरीब और पिछड़ों के लिए जारी आरक्षण खत्म करने की साजिश है और किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।







विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed