फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sulakshana Pandit sister missing with jewellery

अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित की बहन गहनों सहित लापता

Mon, 24 Dec 2012 08:22 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 24 Dec 2012 08:22 PM IST
विज्ञापन
Sulakshana Pandit sister missing with jewellery

वरिष्ठ कस्टम अधिकारी जयप्रकाश सिंह की 50 वर्षीय पत्नी संध्या सिंह करीब 20 लाख मूल्य के आभूषणों के साथ नवी मुंबई के एक बैंक के बाहर से लापता हो गई हैं।

विज्ञापन


संध्या गुजरे जमाने की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित और विजेता पंडित की बहन हैं। जबकि उनके भाई जतिन और ललित बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार हैं। पुलिस इंसपेक्टर राजकुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जयप्रकाश के अनुसार संध्या 13 दिसंबर को बैंक के लॉकर में करीब 20 लाख रुपये मूल्य के गहने जमा करने घर से निकली थीं। जब संध्या रास्ते में थीं तो उनकी मित्र उमा गौड़ ने उन्हें कार में लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया। उमा ने उन्हें बैंक के बाहर छोड़ दिया और उसी के बाद से उनका कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से उस दिन कोई लेन-देन नहीं होने की बात सामने आई है। उसके बाद से उनका मोबाइल भी बंद है। संध्या के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed