फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sukhbir says rahul statement a national joke

राहुल के बयान को सुखबीर ने कहा 'राष्ट्रीय मजाक'

Sat, 13 Oct 2012 01:08 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Oct 2012 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir says rahul statement a national joke
पंजाब दौरे के दौरान राहुल गांधी के बयान से पनपे सियासी उबाल के चलते बैकफुट पर आने की बजाय कांग्रेस ने उल्टा अकाली-भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य के लुधियाना जिले से सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी के जिस बयान पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इतना शोर मचा रहे हैं, उसे उनकी सरकार ने एक स्थानीय अदालत में हलफनामा दाखिल करते हुए स्वीकार किया है।
विज्ञापन


हलफनामे में राज्य सरकार ने माना है कि प्रदेश के 70 प्रतिशत युवा नशे की चपेट में हैं। ऐसे में राहुल का यह बयान की राज्य के 10 में से सात युवा नशे की लत के शिकार हैं, कहां से गलत है। उल्लेखनीय है कि राहुल के इस बयान के बाद सुखीबर बादल ने इसे राष्ट्रीय मजाक की संज्ञा दे डाली थी। तिवारी ने कहा कि जब राज्य सरकार का यह हलफनामा ही राहुल के दिए आंकड़ों की बात को सच साबित कर रहा है तो फिर इसमें इतना भड़कने वाली या आलोचना करने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दरअसल सुखबीर सिंह बादल की ओर से बोली जा रही भाषा पूरी तरह अमर्यादित है, जिससे साफ झलक रहा है कि राज्य सरकार का रवैया घमंड से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को राहुल गांधी को इस बयान के लिए धन्यवाद करते हुए राज्य के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने के लिए अभियान छेड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed