फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Such protest against corruption is not good for country PM

भ्रष्टाचार के ऐसे विरोध से देश का भला नहीं होगा: पीएम

Thu, 11 Oct 2012 01:53 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Oct 2012 01:53 AM IST
विज्ञापन
Such protest against corruption is not good for country PM
भ्रष्टाचार के प्रति ‘बिना सोचे समझे’ नकारात्मकता और उसके निराशावादी दुष्प्रचार से देश का भला नहीं होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भ्रष्टाचार के वजहों की तह में जाए बिना उसका प्रचार-प्रसार दुनिया में भारत की छवि को खराब कर रहा है। मनमोहन सिंह के मुताबिक खुली बाजार व्यवस्था के आने के बाद देश में कई नई तरह के भ्रष्टाचार पनपे हैं। सरकार मौजूदा कानून में संशोधन कर भ्रष्टाचार की सभी संभावनाओं को खत्म करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञान भवन में आयोजित सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो के 19वें सम्मेलन में बुधवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून में सिर्फ भ्रष्टाचारियों को सजा दिलवाने के मकसद से संशोधन नहीं किया जा रहा। बल्कि इसका मकसद कानून में मौजूद उन कमियों को भी दूर करना है जिसका फायदा उठाकर भ्रष्टाचारी नए-नए हथकंडे अपनाते हैं।
विज्ञापन


वैश्वीकरण के इस दौर में देश को ऐसे कानूनी प्रावधानों की जरूरत है जिससे भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय फैलाव को भी रोका जा सके। इसके लिए कॉरपोरेट कंपनियों को भी कानूनी तौर पर जिम्मेदार ठहराने की दिशा में भी काम चल रहा है। मनमोहन सिंह ने कहा कि घूस लेने-देने के मामले में घूस देने वाला अक्सर बच कर निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के बीच प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रचार से काम करने वाले ईमानदार लोग बुरी तरह हतोत्साहित होते हैं। ऐसे में प्रचार के बजाए भ्रष्टाचार की वजहों पर चोट करना ज्यादा जरूरी है और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।


भाजपा ने किया पलटवार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री द्वारा ‘बिना सोचे समझे’ भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमला करने के विरुद्ध दिए गए बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा है कि सरकारी तंत्र का भ्रष्टाचार में इस्तेमाल करने से बड़ा नुकसान हो सकते हैं। भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने साफ शब्दों में कहा, ‘सोच समझ कर सरकारी तंत्र और न्याय व्यवस्था के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना निश्चित रूप से बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।’ उल्लेखनीय है कि भाजपा केंद्र पर विपक्ष पर हमले के लिए सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। जोशी ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हाल में लगे आरोपों की जांच कराने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed