फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   success story of rashmi arya

अपना घर छोड़ बेटियों को बढ़ाकर दे रही हैं मिसाल

Tue, 15 Dec 2015 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Dec 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
success story of rashmi arya
समाज में बेटियों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और दुर्व्यवहार ने रश्मि आर्या को ऐसा झकझोरा कि 14 साल की उम्र में अपना घर बार छोड़कर बेटियों को साक्षर बनाने का जिम्मा उठा लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाले रश्मि के जीवन का बस एक ही लक्ष्य है, बेटियों के जीवन को संवारना और नई ऊंचाइया देना। संस्कृत और समाजशास्त्र से एमए और बीएड रश्मि ने अपनी मुहिम के लिए स्कूल की सरकारी नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बेटियों के लिए उन्होंने आजीवन शादी न करने की शपथ भी ले ली। बेसहारा बेटियों की शिक्षा के लिए 2005 में परीक्षतगढ़ ब्लॉक के नारंगपुर गांव में रश्मि ने एक श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकल बनाया। शुरुआत में पांच बेटियों के साथ पढ़ाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों के दान से गुरुकुल की जरूरतें पूरी होती थीं। इस बीच कई बार हिम्मत टूटी, समस्याओं का सामना हुआ, लेकिन हार नहीं मानी। मेहनत और लगन से गुरुकुल चल पड़ा। इस गुरुकुल में बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा भी दी जाती है। इस गुरुकुल का उदृदेश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है।

बेटियां सशक्त बनें इसलिए गुरुकुल में उन्हें मार्शल आर्ट, योग, जूड़ो, कराटे और निशानेबाजी के साथ-साथ विभिन्न खेलों की तैयारी कराई जाती है। खासबात यह है कि गुरुकुल से जुड़े सभी काम रश्मि खुद करती हैं। गुरुकुल में पढ़ने वाली बेटियां आज अच्छी नौकरी पर हैं।


यही वजह है कि यहां 14 कमरे के इस गुरुकुल में असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम आदि राज्यों की 65 बेटियां नर्सरी से 12वीं तक की अवासीय शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इन बेटियों की उंगलियां जब कंप्यूटर के कीबोर्ड पर थिरकती हैं और उनके सुर हवा में मिठास घोलते हैं तो रश्मि का खुद पर फक्र का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed