फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Subramanian Swamy targets Praful Patel

'आखिर जांच से क्यों हिचक रहे प्रफुल्ल पटेल?'

Mon, 15 Sep 2014 01:30 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy targets Praful Patel

भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि प्रफुल्ल पटेल का मन साफ है तो उन्हें एयर इंडिया की ओर से विमान खरीद सौदे में जांच का सामना करने से हिचकना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व कैग विनोद राय ने दावा किया है कि पटेल के उड्डयन मंत्री रहते एयर इंडिया ने जो बोइंग विमान खरीदे थे उन्हें बाद में इत्तिहाद एयरलाइंस को पांच गुना कम कीमत पर बेचना पड़ा।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि उन्हें राय की विश्वसनीयता पर कोई शक नहीं है। पटेल ही खुद को यह कह कर बचा रहे हैं कि उन्होंने विमान खरीदने का फैसला अकेले नहीं लिया था। अगर ऐसा है तो उन्हें जांच से घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मन साफ है तो जांच से क्यों हिचक रहे प्रफुल्ल पटेल'

Subramanian Swamy targets Praful Patel

पूर्व कैग विनोद राय ने कहा था कि  इस मामले पर जारी कैग की रिपोर्ट में पटेल का नाम हटाने के लिए उन पर दबाव डाला गया था। पटेल ने ही एयर इंडिया पर दबाव डाल कर बड़ी तादाद में विमान खरीदवाए थे।

राय ने कहा है कि जब कैग की ड्राफ्ट रिपोर्ट नौकशाहों और मंत्रालय के पास पहुंची तो कोहराम मच गया। क्योंकि इसमें विमान खरीदने के गलत फैसले के लेकर पटेल पर उंगली उठाई गई थी। जबकि पटेल ने राय के इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि विमान खरीदने का फैसला एयर इंडिया के बोर्ड ने लिया था।

दरअसल विमान खरीदने का फैसला पी. चिदंबरम की अगुवाई वाले एक अधिकार प्राप्त मंत्रिमंडल समूह ने लिया था। खरीदे जाने वाले विमानों की संख्या भी कैबिनेट की मंजूरी के बाद तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed