फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Student welfare dean denied, No dalit leads Investigation team

'स्मृति ईरानी का दावा झूठा, जांच दल का प्रमुख दलित नहीं था'

Thu, 21 Jan 2016 02:01 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Student welfare dean denied, No dalit leads Investigation team

हैदराबाद युनिवर्सिटी में छात्र कल्याण के डीन पी प्रकाश बाबू ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ईरानी के उन दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि जांच दल का प्रमुख दलित नहीं था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा था कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले की जांच करने वाले दल का मुखिया ही दलित है। इसलिए इस मामले में जो भी जांच होगी वह निष्पक्ष होगी। लेकिन पी प्रकाश बाबु ने उनके इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करने वाले दल का प्रमुख कोई भी दलित नहीं था। पी प्रकाश के मुताबिक जांच दल के मुखिया विपिन श्रीवास्तव थे जो दलित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हो रहा है विरोध

Student welfare dean denied, No dalit leads Investigation team

प्रकाश बाबू ने स्मृति ईरानी से जल्द से जल्द इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि निष्काषित किए गए छात्रों को फिर से बहाल किया जाए।

आपको बता दें कि युनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद जबरदस्त विरोध झेल रही सरकार का बचाव करने के लिए बुधवार को स्मृति ईरानी ने एक पत्रकार वार्ता की थी। इस वार्ता में उन्होंने जांच रिपोर्टों का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि जिस युवक ने आत्महत्या की थी वह दलित नहीं बल्कि पिछड़ी जाति से संबंधित था।

उनके इस बयान का विश्वविद्यालय के एससी/एसटी अध्यापक और अधिकारी फोरम ने विरोध किया। फोरम ने कहा कि ईरानी इस मामले मे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। इतना ही नहीं फोरम के सदस्यों ने निष्काषित किए गए छात्रों के समर्थन में विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों से इस्तीफा देने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed