{"_id":"b45f2e43228e0c6f768f8ea03a6365fa","slug":"student-of-indian-origin-won-twitter-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: भारतीय मूल के छात्र ने जीती ट्विटर प्रतियोगिता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ब्रिटेन: भारतीय मूल के छात्र ने जीती ट्विटर प्रतियोगिता
एजेंसी/लंदन
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में भारतीय मूल के छात्र गोपाल राव ने ट्विटर पर एक सवाल का जवाब देकर वहां के विदेश मंत्री विलियम हेग का दिल जीत लिया। राव कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर पर हेग द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया था, जो उन्हें काफी पसंद आया। यह सवाल ब्रिटिश विदेश नीति से जुड़ा था।
हेग ने अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि आपके विचार में ब्रिटिश विदेश नीति दुनिया में क्या सबसे बड़ा योगदान दे सकती है? इसके लिए राव के जवाब को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
विज्ञापन
उन्होंने जवाब दिया कि ब्रिटिश विदेश नीति को उद्योग के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पुरस्कार के तौर पर राव को बुधवार को हेग से मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने यौन हिंसा की रोकथाम की पहल विषय पर चर्चा की। मुलाकात के बाद हेग ने विदेश मंत्रालय और बेहतरीन चर्चा के लिए राव का शुक्रिया अदा किया।