{"_id":"5916d8d4-a860-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"student-murder-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों से लड़की को बचाने में गई दोस्त की जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनचलों से लड़की को बचाने में गई दोस्त की जान
नागपुर/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक छात्र को अपनी दोस्त के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात ऊंटखाना इलाके की है।
बीसीए का 26 वर्षीय छात्र रोशन समृत अपनी दोस्त को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा था।
रास्ते में उनका पीछा कर रहे दो युवकों ने रोशन की दोस्त पर भद्दे कमेंट किए।
इससे गुस्से में आकर रोशन ने अपनी बाइक रोक दी और दोनों युवकों से उलझ पड़ा।
इसी बीच उनमें से एक युवक ने देसी पिस्तौल से रोशन को गोली मार दी, जो उसके गर्दन पर जा लगी।
एक दूसरे बाइक पर साथ आ रहे रोशन के चचेरे भाई ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
वहीं एक अन्य घटना में शहर के मुफ्ती इलाके में गश्त पर निकली पुलिस टीम के एक 45 वर्षीय हवलदार को दो अपराधियों ने गोली मार दी।
गोली मारने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक मोहसिन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजा गाउस बच निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन