{"_id":"ed1ec4f4-8f3f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"student-chained-and-forced-to-clean-school-toilet-at-mumbai-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का शौचालय साफ कराया गया छात्रों से","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्कूल का शौचालय साफ कराया गया छात्रों से
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 18 Mar 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
कक्षा में झगड़ा करने पर तीन छात्रों के हाथ बांध कर परेड कराने के आरोप में एक अध्यापक व प्रधानाचार्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इन छात्रों को शौचालय साफ करने के लिए भी मजबूर किया गया।
डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि हमने इन दोनों शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। हम देखेंगे कि कुछ अन्य अभियोग लग सकते हैं कि नहीं।
विज्ञापन
हमने अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। कोई भी कार्रवाई करने से पहले पुलिस अन्य छात्रों से भी पूछताछ करना चाहती है।
एक सप्ताह पहले का यह मामला बुधवार को उस समय सामने आया जब एक छात्र के पिता प्रकाश गांधी शिक्षक की शिकायत करने के लिए स्कूल गए। स्कूल में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने दादर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन