फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   strike continue in uttar pradesh on reservation in promotion issue

यूपी में कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कामकाज ठप

Sat, 15 Dec 2012 10:08 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 15 Dec 2012 10:08 AM IST
विज्ञापन
strike continue in uttar pradesh on reservation in promotion issue

प्रमोशन में आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ यूपी के करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस बंद का पूरे प्रदेश में व्यापक असर दिख रहा है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है।

विज्ञापन


आरक्षण विरोधी कर्मचारी संगठनों के साझा मंच सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के आह्वान पर शुरू इस बेमियादी हड़ताल का राजधानी लखनऊ में सचिवालय सहित लगभग सभी विभागीय मुख्यालयों व जिला स्तरीय कार्यालयों में आज भी सन्नाटे की स्थिति दिख रही है। लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, उद्यान, निर्माण निगम आदि कई विभागों में तालाबंदी है। अन्य कार्यालयों में भी काफी कम उपस्थिति है। समिति ने प्रदेश में हड़ताल के व्यापक असर का दावा किया है। प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन भी हो रहे है।
विज्ञापन


उधर, आरक्षण समर्थक कर्मचारियों के संगठन आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने दावा किया है कि हड़ताल का बहुत असर नहीं है। दलित वर्ग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने चार घंटा अतिरिक्त काम करके स्थिति को सामान्य बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, सर्वजन हिताय संघर्ष समिति ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर जमकर धमाल किया। उन्होंने वहां लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पार्टी मुख्यालय के भीतर जूते व चप्पल भी फेंके। विरोध कर रहे कर्मियों ने भाजपा से जानना चाहा कि प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर उसका क्या रुख है।

उल्लेखनीय है कि प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर भाजपा ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। आरक्षण विरोधी कर्मचारियों ने कांग्रेस और भाजपा को चेतावनी दी कि अगर 117वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने में जल्दबाजी की गई या इसे गलत तरीके से पारित किया गया तो लोकसभा के आगामी चुनाव में बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी जहां इस बिल के पुरजोर समर्थन में है, वहीं राज्य में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी संसद में इसका तीव्र विरोध कर रही है। 

उत्तराखंड में भी कार्यबहिष्कार
प्रमोशन में आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शनिवार से कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। आरक्षण विरोधी कर्मचारी सभी जिलों में चेतावनी रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करेंगे।


मोर्चा की आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यबहिष्कार के अलावा सभी जिलों में चेतावनी रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। देहरादून में कार्यरत सभी कर्मी कार्यबहिष्कार कर परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे। रविवार को शाम साढ़े पांच बजे गांधी पार्क से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार, कांग्रेस व भाजपा का पुतला दहन किया जाएगा। सोमवार को राज्य के सभी कार्यालय, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed