फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   strategy of rss by sending ram madhav in bjp

माधव को भाजपा में भेजने के पीछे ये है संघ की रणनीति

Tue, 08 Jul 2014 06:12 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
strategy of rss by sending ram madhav in bjp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने दो नेताओं राम माधव और शिव प्रकाश को भाजपा में शामिल कराकर पार्टी पर अपना प्रभुत्व बढ़ाने के साफ संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही इस उसने अब तक भाजपा के कामकाज में किसी तरह के सीधे दखल न देने के अपने पुराने आवरण को भी उतार फेंका है।

राम माधव को पार्टी में शामिल करने की योजना को पार्टी का दक्षिण के राज्यों में नए सिरे से आधार बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा में अपने समर्थकों की फौज चाहता है संघ

strategy of rss by sending ram madhav in bjp

माना जा रहा है कि राम माधव को पार्टी महासचिव बनाया जाएगा। उन्हें वर्तमान संगठन महासचिव रामलाल की जगह दी जाएगी। रामलाल को प्रचारक प्रमुख बनाए जाने की तैयारी है।

भाजपा पर नियंत्रण के लिए संघ की भूमिका राज्यों में संगठन मंत्री नियुक्त करने और राष्ट्रीय टीम में संगठन महासचिव, सह सचिवों को नियुक्त करने तक ही रहती थी।

अपवाद स्वरूप संघ खुद से सीधे जुड़े कुछ नेताओं को भाजपा में भेजती रही थी। मगर इस बार स्थिति उल्टी है। संघ न केवल पार्टी संगठन में अपने समर्थकों की फौज खड़ी करना चाहता है, बल्कि यह भी संदेश देना चाहता है कि उसका भाजपा के निर्णयों में सीधा दखल है।

यही कारण है कि संघ की सर्वोच्च इकाई ने न केवल इन दो नेताओं को भाजपा में शामिल करने का फैसला किया, बल्कि इसकी सार्वजनिक घोषणा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल

strategy of rss by sending ram madhav in bjp

संघ सूत्रों का कहना है कि इन दो वरिष्ठ नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने के कई संदेश हैं।

मसलन राम माधव को पार्टी में शामिल कराने के पीछे दक्षिण के राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति तो है ही, साथ ही बड़ा संदेश यह है कि इस बार संघ ने इन नियुक्तियों के जरिए पहली बार खुलकर स्वीकार किया है कि भाजपा की गतिविधियों में उसका सीधा दखल है।

यही कारण है कि संघ ने भाजपा में शामिल करने के लिए राम माधव के रूप में जाने माने चेहरे को पेश किया है। संघ सूत्रों के मुताबिक चूंकि मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने और उनके करीबी अमित शाह का अध्यक्ष बनना तय हो जाने के बाद पार्टी संगठन के निष्प्रभावी होने का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए संघ राष्ट्रीय टीम में खुद से जुड़े नेताओं की संख्या बढ़ाकर सत्ता और सरकार के बीच संतुलन साधना चाहता है।

एक सूत्र का कहना है कि निकट भविष्य में इसी रणनीति के तहत संघ अपने कुछ और नेताओं को भाजपा में शामिल करने का फैसला कर सकता है।

हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि राम माधव मोदी की पसंद हैं। आगामी डेढ़ साल के अंदर पार्टी के प्रभाव वाले 9 राज्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद मोदी ने ही राम माधव सहित संघ के कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed