फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   strange campaign run by husband-wife

पति-पत्नी ने उल्टा चलकर चलाई जनसंख्या कंट्रोल करने की मुहिम

Wed, 03 Feb 2016 04:16 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
strange campaign run by husband-wife

जनसंख्या रोकने के लिए एक दंपति का अनोखा अभियान मंगलवार को शहर पहुंचा। यहां उन्होंने सुबह दस बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक उल्टा पैदल चलकर जनसंख्या कंट्रोल करने का संदेश दिया।

विज्ञापन


वे लोगों को पोस्टकार्ड भी बांटते चल रहे थे। मकसद है कि लोग जनसंख्या रोकने के लिए पोस्टकार्ड पर संदेश लिखें और सरकार को भेजें। उल्टी पैदल यात्रा का बरेली उनका 71वां शहर रहा।
विज्ञापन


मेरठ की सुरभि परिवार फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एक लाख 20 हजार पोस्टकार्ड से केंद्र सरकार को संदेश भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 बार जंतर मंतर पर दे चुके हैं धरना

strange campaign run by husband-wife

अध्यक्ष दिनेश तलवार ने बताया कि आज देश की जनसंख्या 128 करोड़ से अधिक हो गई है। इससे देश में संकट उत्पन्न हो रहा है। गरीबी और बेरोजगारी से सब परेशान हैं।

लेकिन इस ओर किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। तलवार कहते हैं कि 1994 में उन्होंने अपनी बीवी के साथ मिलकर अभियान चलाया। 70 बार जंतर मंतर पर धरना दे चुके हैं।

शहर में शेखर माथुर के सहयोग से उन्होंने सर्किट हाउस, बास मंडी, राजेंद्रनगर में पैदल चलकर संदेश दिया। दिनेश बताते हैं कि उनकी पत्नी दिशा तलवार इस अभियान में उनके साथ हैं। उनके दो बच्चे हैं। खुद कारोबार और पत्नी इंश्योरेंस कंपनी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed