फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   stop touching my feet and be regular in parliamet says modi to MPs

पैर छूने वाले सांसदों को पीएम नरेंद्र मोदी की नसीहत

Fri, 06 Jun 2014 06:24 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
stop touching my feet and be regular in parliamet says modi to MPs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को शुक्रवार को नसीहत दी कि वे उनके और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के पैर न छुएं। सरकार गठन के बाद भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक में मोदी ने सांसदों को हिदायत दी कि पैर छूने के अलावा वह नेताओं की चापलूसी करने से भी बचें।

विज्ञापन


इसके अलावा सांसदों को पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मीडिया से बात न करने की नसीहत देते हुए मोदी ने कहा कि वह मीडिया के सामने केवल अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दे उठाएं।
विज्ञापन


उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि वे संसद की चर्चाओं में शामिल होने से पहले जानकारी के साथ आएं और अपना होमवर्क ठीक से करें। मोदी ने कहा कि चर्चाओं के दौरान उपस्थित रहने से सांसदों को विभिन्न मुद्दों पर सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों को काम और होमवर्क करने की सजा

stop touching my feet and be regular in parliamet says modi to MPs

पार्टी सांसदों की क्लास लेते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी सांसद अपने क्षेत्रों में जमकर काम करें और पार्टी के हालिया प्रदर्शन पर आत्ममुग्ध होने से बचें।

मोदी के संबोधन के दौरान पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर जुड़े रहें और पार्टी के प्रदर्शन पर किसी आत्मसंतोष का ग्रहण नहीं लगने दें।

सांसदों को स्पष्ट संदेश देते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा अब विपक्ष में नहीं है, जमीनी स्तर पर सरकार का संदेश ले जाने और उसके कार्यक्रमों को सामने रखने की भाजपा सांसदों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

सांसद करें आम आदमी की भलाई का काम

stop touching my feet and be regular in parliamet says modi to MPs

संसद के केंद्रीय कक्ष में 20 मिनट के अपने भाषण में मोदी ने कहा कि सांसदों को अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करना होगा, इसके अलावा पूरी रिपोर्ट भी सही ढंग से तैयार करनी होगी।

संसदीय दल की बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। आडवाणी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वह आम आदमी के कल्याण के लिए काम करना जारी रखें और जो कुछ मिला है, उसे और मजबूत करें।

आडवाणी ने कहा, ‘पार्टी सिर्फ  दो सांसदों से लेकर अब 2014 के लोकसभा चुनावों में 282 सांसदों की मजबूत ताकत बन चुकी है और उसके पास अपने दम पर बहुमत है।’ जबकि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सांसदों को आम आदमी की भलाई के लिए काम करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed