फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt yet to take decision on raising lpg supply cap says moily

सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने पर अभी कोई निर्णय नहीं

Wed, 12 Dec 2012 12:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 12:33 PM IST
विज्ञापन
govt yet to take decision on raising lpg supply cap says moily

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि रियायती गैस सिलेंडरों की संख्या छह से बढ़ाकर नौ करने के संबंध में सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इस संबंध में कोई भी निर्णय की घोषणा करने से पूर्व चुनाव आयोग को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बिना सूचना दिए सरकार कोई निर्णय लेकर राजनीतिक लाभ लेना नहीं चाहेगी। हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है। इसको लेकर सरकार बहुत पारदर्शी है।  
विज्ञापन


इससे पूर्व चुनाव आयोग ने रियायती गैस सिलेंडरों की संख्या गुजरात विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बढ़ाए जाने पर सख्त ऐतराज जताया था। उसने केंद्र सरकार को तत्काल इस निर्णय को रोकने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मोइली द्वारा मंगलवार को इस सिलसिले में की गई घोषणा को लेकर उनसे बुधवार सुबह तक इस बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा था।

आयोग ने मोइली की घोषणा के फौरन बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए एक आपात बैठक बुलाई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस सम्पत की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा मंत्री को दो अलग-अलग पत्र भेजे गए। आयोग ने मंत्रालय से गुजरात विधानसभा चुनाव के ठीक पहले तथा चुनाव आचार संहित लागू रहने के दौरान उठाए गए इस कदम पर फौरन रोक लगाने को कहा।

गौरतलब है कि गुजरात में पहले चरण का मतदान 13 दिसंबर और दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 17 दिसंबर को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed