{"_id":"fc76da366abc6ec2a8eec5eb395af73c","slug":"stone-placed-on-the-chest-of-the-newborn-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को पत्थर से बांध खेत में छोड़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नवजात को पत्थर से बांध खेत में छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 16 Sep 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में किसी पत्थर दिल ने नवजात के सीने पर पत्थर रखकर उसे खेत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह रोते हुए मिले इस शिशु का जन्म रात को ही हुआ था। उसकी नाल भी नहीं काटी गई थी और न ही उसकी सफाई की गई थी।
खास बात यह रही कि मारने के उद्देश्य से छोड़े गए इस बच्चे ने रात भर पत्थर का वजन सहते हुए रात बिताई और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ है।
घटना जोधपुर जिले के जूड़ गांव की है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक खेत में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। देखा तो एक किलो से अधिक वजन के पत्थर के नीचे नवजात दबा मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को आशंका है कि आस-पास के ही गांव में रहनेवाली किसी महिला ने पैदाइश छुपाने के लिए उसे खेत में छोड़ दिया होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बच्चे की देखभाल के लिए कुछ संस्थाएं भी आगे आ गई हैं।
विज्ञापन