फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Still 48 Indians in foreign jail even after completion of term

आखिर कब लौटेंगे सजा काट चुके ये 48 भारतीय?

Mon, 21 Sep 2015 09:08 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
Still 48 Indians in foreign jail even after completion of term

सजा काट चुकने के बावजूद 48 भारतीय नागरिक अब भी विदेशी जेलों और निर्वासन केंद्रों में बंद हैं। इसमें से 40 भारतीय बांग्लादेश की जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


पंजाब से सांसद अविनाश राय की ओर से जानकारी मांगे जाने पर विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा की आश्वासन समिति को बताया, ‘उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अपनी सजा काट चुके 48 भारतीय नागरिक निर्वासन की औपचारिकताओं के पूरा होने के इंतजार में विदेशी जेलों और निर्वासन केंद्रों में बंद हैं।’
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि इनकी जल्द रिहाई के लिए भारतीय मिशन संबंधित देशों की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारतीय मिशन कर रहा कार्रवाई

Still 48 Indians in foreign jail even after completion of term

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 40 भारतीय नागरिक बांग्लादेश की ही कई जेलों में बंद हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है। इसके अलावा म्यांमार में पांच, बहरीन के निर्वासन केंद्र में दो और मलयेशिया में एक भारतीय बंद है।

विदेशी जेलों में बंद इन भारतीयों को वापस लाने में देरी के सवाल पर मंत्रालय ने कहा कि इस बाबत भारतीय मिशनों से कुछ जानकारी जुटाई जानी है। जुलाई 2014 तक 37 कैदियों में से 16 की रिहाई और स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है। हालांकि इस सूची में सजा काट चुके नए 19 कैदियों को भी शामिल किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि इन भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए भारतीय मिशन की ओर से हवाई टिकट भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed