{"_id":"1addeed6-2c23-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stepmother-entitled-to-get-maintenance-from-stepsons","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां भी गुजरा भत्ता पाने की हकदार: हाईकोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सौतेली मां भी गुजरा भत्ता पाने की हकदार: हाईकोर्ट
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 11 Nov 2012 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांबे हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि सौतेली मां को अपने सौतेले बेटों से गुजारा भत्ता पाने का हक है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें दो भाइयों को अपनी सौतेली मां को गुजारा भत्ता देने का हुक्म दिया गया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच के जस्टिस टीवी नलवाडे ने डा. रविकुमार और श्रीनिवास चेतलवार की याचिका को खारिज कर दिया था। इन दोनों भाइयों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें दोनों को अपनी सौतेली मां राधाबाई को 750 रुपये हर महीने देने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
चेतलवार बंधुओं में से एक डॉक्टर और दूसरा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में इंजीनियर है। दोनों की दलील थी कि राधाबाई उनकी सौतेली मां है और वे सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बांबे हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि कोई सौतेली मां सीआरपीसी की धारा 125 के दायरे में नहीं आतीं।
हालांकि राधाबाई के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया। शीर्ष कोर्ट की राय थी कि बिन बच्चों की सौतेली मां भी अपने सौतेले बेटे से गुजारा भत्ता लेने का दावा कर सकती है।