फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   step mother commits suicide

हत्या की आरोपी सौतेली मां ने की खुदकुशी

Sat, 06 Oct 2012 08:38 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Oct 2012 08:38 AM IST
विज्ञापन
step mother commits suicide

दो दिन पहले दो बच्चों की मूसल से मारकर हत्या करने की आरोपी सौतेली मां ने जीटीबी अस्पताल की सातवीं मंजिल से शुक्रवार सुबह छलांग लगाकर जान दे दी। महिला को बुलंदशहर में सल्फास और मिट्टी का तेल पीकर खुदकुशी के प्रयास के बाद यहां भर्ती कराया गया था। वैसे बुलंदशहर में मिले सुसाइड नोट में उसने बच्चों की हत्या करने की बात से इंकार किया था। जीटीबी एंक्लेव पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और घटना की जानकारी बुलंदशहर पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान महेंद्र सिंह की पत्नी रेखा के रूप में हुई। महेंद्र सिंह बुलंदशहर के सीडीओ कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी हैं। रेखा महेंद्र की दूसरी पत्नी है। वर्ष 2005 में दोनों की शादी हुई थी। रेखा के दो बच्चे हैं प्रीति और प्रांजल।
विज्ञापन


बुधवार को रेखा अपने घर में अचेत मिली थी। पास ही महेंद्र की पहली पत्नी स्नेहलता के बेटे शिवम का शव पड़ा था। रसोईघर में बेटी पूजा का लहूलुहान शव पड़ा था। अचेत अवस्था में पड़ी रेखा को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी रेफर किया गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रेखा के पास से यहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed