{"_id":"4cbdee62-32bb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stampedes-at-religious-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थानों पर कई बार मची है भगदड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धार्मिक स्थानों पर कई बार मची है भगदड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Nov 2012 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा पर सोमवार शाम को पटना में गंगा घाट पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। हादसा मशहूर अदालतगंज घाट पर तब हुआ, जब बांस का बना एक पुल टूट गया और लोगों में भगदड़ मच गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब धार्मिक स्थान पर भगदड़ मची हो। पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं।
विज्ञापन
भगदड़ मचने की घटनाएं
20 अक्टूबर 2012: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर देवी मंदिर परिसर में मची भगदड़ से दो लोगों की मौत और 32 घायल।
24 सितंबर 2012: झारखंड़ में देवघर जिले के सत्संग नगर स्थित एक आश्रम में भगदड़ से 12 लोगों की मौत और 20 घायल ।
23 सितंबर 2012: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित राधा रानी मंदिर में भगदड़ से तीन लोगों की मौत।
2 सितंबर 2012: बिहार के नालंदा में राजगीर कुंड में स्नान के समय मची भगदड़ से दो लोगों की मौत।
19 फरवरी, 2012: गुजरात के जूनागढ़ जिले में भगवान मंदिर के निकट महाशिवरात्रि मेले में भगदड़ से छह लोगों की मौत और 12 अन्य घायल।
14 जनवरी, 2012: मध्यप्रदेश में जावरा के निकट हुसैन टेकरी में अंगारों पर चलने की भगदड़ में दम घुटने से 12 श्रद्घालुओं की मौत।
8 नवंबर, 2011: हरिद्वार के लालजीवाला क्षेत्र में गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मशताब्दी समारोह यज्ञ के दौरान भगदड़ में 20 लोगों की मौत और 70 लोग घायल।
विज्ञापन
14 जनवरी, 2011: केरल के सबरीमाला के अयप्पा मंदिर के निकट भगदड़, 104 की मौत।
4 जनवरी, 2011: केरल के सबरीमाला में अयप्पा मंदिर निकट भगदड, एक मौत और 20 घायल।
16 अक्टूबर, 2010: बिहार, बांका के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान भगदड़, 10 की मौत।
14 अप्रैल, 2010: हरिद्वार में कुंभ के मुख्य स्नान के मौके पर भगदड़, सात की मौत और 20 घायल।
4 मार्च, 2010: प्रतापगढ़, मनगढ़ स्थित कृपालु जी महाराज के आश्रम में भंडारे के दौरान भगदड़, 63 की मौत।
14 जनवरी, 2010: प. बंगाल के चौबीस परगना स्थित गंगासागर मेले में भगदड़, सात मरे।
3 सितंबर, 2009: बिहार में जहानाबाद के नजदीक एक मंदिर में भगदड़, तीन मरे और 25 घायल।
22 जुलाई, 2009: वाराणसी के दशाश्वमेध और शीतला घाट पर भगदड़, एक की मौत 13 घायल।
30 सितंबर, 2008: जोधपुर के मेहरानगढ़ स्थित चामुंडादेवी मंदिर में भगदड़, 224 की मौत।
3 अगस्त, 2008: हिमाचल के बिलासपुर स्थित नैनादेवी मंदिर में भगदड़, 162 की मौत।
4 जुलाई, 2008: उड़ीसा, पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के बाहर रथयात्रा के दौरान भगदड़, छह की मौत।
26 मार्च, 2008: मध्यप्रदेश के करीला में सीता मंदिर में भगदड़, 8 की मौत और 12 घायल।
14 अक्टूबर, 2007: गुजरात, पंचमहल में पावागढ़ पहाड़ी स्थित महाकाली मंदिर में भगदड़, 11 की मौत।
25 जनवरी, 2005: महाराष्ट्र में सतारा जिले में स्थित मंधारा देवी में भगदड़, 340 की मौत।
27 अगस्त, 2003: नासिक में कुंभ मेले के दौरान बैरिकेड टूटने के बाद भगदड़, 41 मरे।
14 जनवरी, 1999: केरल के प्रसिद्घ सबरीमाला मंदिर में भगदड़, 60 की मौत।
1986: हरिद्वार में भगदड़ में 50 श्रद्घालुओं की मौत।
1984: हरिद्वार में हुई भगदड़ में 200 लोग मारे गए।
1954: इलाहाबाद कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में 800 लोगों की मौत।