फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   stalemate in bjp and tdp at seat selection in andhra pradesh

आंध्र में सीटों के चयन पर भाजपा-टीडीपी में गतिरोध

Sat, 05 Apr 2014 06:44 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
stalemate in bjp and tdp at seat selection in andhra pradesh

बिहार में लोजपा और तमिलनाडु में द्रविड़ पार्टियों से गठबंधन करने में सफल रही भाजपा को आंध्र प्रदेश में टीडीपी के साथ सीटों के बंटवारे से ज्यादा सीटों के चयन को लेकर परेशानियों से जूझना पड़ा रहा है।

विज्ञापन


ऐसा राज्य की जटिल राजनीतिक स्थिति के कारण हुआ है। दरअसल, औपचारिक बंटवारे का इंतजार कर रहे आंध्र प्रदेश के सीमांध्र में टीडीपी तो तेलंगाना में भाजपा की स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन


दोनों इलाकों की जनता की सोच अलग है। भाजपा का मानना है कि दोनों क्षेत्रों में उसके पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जादू चलेगा, लेकिन टीडीपी उसके इस तर्क से सहमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों के चयन को लेकर फंसा मामला

stalemate in bjp and tdp at seat selection in andhra pradesh

यह गतिरोध केवल सीटों की संख्या को लेकर नहीं है, बल्कि पसंदीदा सीटों को लेकर है।

यह तय है सीमांध्र में भाजपा टीडीपी की जूनियर पार्टनर होगी लेकिन विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, काकीनाड़ा, नारसापुर, तिरुपति और राजमुंद्री, चेवेल्ला, महबूबनगर और मलकाजगिरी सीट को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

तेलंगाना में कांग्रेस और टीआरएस फिर करीब!

stalemate in bjp and tdp at seat selection in andhra pradesh

इन सीटों पर अपने-अपने दावे को कोई दल छोड़ना नहीं चाहता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डी पुरनदेश्वरीविशाखापट्टनम या फिर विजयवाड़ा से लड़ना चाहती हैं।

दूसरी ओर तेलंगाना में कांग्रेस और टीआरएस फिर करीब आ रही है। तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा के अनुमान के बीच उन्हें भाजपा और टीडीपी के एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरने की संभावना सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed