फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ssp moradabad beaten deputy collector

डिप्टी कलेक्टर की पिटाई कर SSP ने खड़ा किया 'धर्मसंकट'

Sun, 06 Jul 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 06 Jul 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
ssp moradabad beaten deputy collector

कांठ में भले ही अनजाने में लेकिन एसएसपी धर्मवीर सिंह ने डिप्टी कलेक्टर की पिटाई करके अफसरों को ‘धर्मसंकट’ में डाल दिया है। क्या कहें। कप्तान की गलती बताएं या फिर गलतफहमी। एक तरफ उनका साथी डिप्टी कलेक्टर विजयपाल है तो दूसरी तरफ जिले का एसएसपी।

विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि क्या सॉरी बोलकर बात खत्म हो सकती है। अगर जिले का एसएसपी प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं पहचानता तो यह तो और भी गलत है।
विज्ञापन


एसएसपी धर्मवीर सिंह ने डिप्टी कलेक्टर विजयपाल सिंह को कांठ में उस वक्त पीटा था जब भाजपा के कुछ लोग महापंचायत स्थल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। डिप्टी कलेक्टर ने तत्काल भाजपा नेताओं को पकड़ा और थाने ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पुलिस कप्तान किसी को पीट सकते हैं?

ssp moradabad beaten deputy collector

इसी दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह पहुंचे और उन्होंने डिप्टी कलेक्टर विजयपाल सिंह पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। उस वक्त यहां दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी दौरान पास में खड़े तहसीलदार यहां आए और कहा कि यह डिप्टी कलेक्टर हैं।

इस पर पुलिस कप्तान ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता समझ बैठे थे। लेकिन एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या पुलिस कप्तान किसी को भी पीट सकते हैं। अब वह सॉरी बोलते फिर रहे हैं। शनिवार को कांठ थाने में जब डिप्टी कलेक्टर विजयपाल पहुंचे तो पुलिस कप्तान ने उन्हें बुलाकर फिर सॉरी कहा। कह रहे हैं कि वह पहचान नहीं पाए थे। उन्हें मुरादाबाद में आए हुए सोलह दिन हो चुके हैं। इस बीच में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई दफा मीटिंग हुई। महापंचायत को लेकर ही अफसरों की रोज बैठक हो रही है। कांठ के पूर्व एसडीएम को न पहचानना भी बताता है कि पुलिस और प्रशासनिक अमले में वह संबंध नहीं रहे हैं।

'मैं क्या कहूं वो बड़े अफसर हैं'
कांठ में एसडीएम रह चुके और मौजूदा समय में एसीएम प्रथम विजय पाल सिंह का कहना है कि बड़े अधिकारी के बारे में क्या कह सकते हैं। जिस वक्त एसएसपी पहुंचे थे उस समय हालात भी ऐसे ही थे। गलतफहमी हो सकती है। वह दो-दो दफा सॉरी भी बोल चुके हैं। शुक्रवार को डीएम के सामने माफी मांगी थी तो शनिवार को थाने में सॉरी बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed