फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   srilankan president orders release of all indian fishermen

पाक के बाद लंका भी छोड़ेगा भारतीय मछुआरों को

Sun, 25 May 2014 01:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 May 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
srilankan president orders release of all indian fishermen

देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ की तैयारी में जुटे नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण दिया।

विज्ञापन


जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका समेत सभी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की रजामंदी मिल चुकी है। इसके साथ ही मोदी के इस कदम का असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन


मोदी की दावत का असर ही है कि पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका ने नई सरकार से संबंध सुधारने के लिए अपनी सीमा में पकड़े गए भारतीय मछुआरों की रिहाई की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका का अहम कदम

srilankan president orders release of all indian fishermen

पाकिस्तान की सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। दूसरी ओर श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल से पहले एक आदेश जारी किया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजपक्षे ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।

यह दूसरा मौका है जब श्रीलंका अपनी नौसेना की ओर से पकड़े गए भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा।

दूसरी बार श्रीलंका ने उठाया ऐसा कदम

srilankan president orders release of all indian fishermen
इससे पहले मार्च में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के खिलाफ एक प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत के अनुपस्थित रहने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए थे।

भारत उन 12 देशों में शामिल था जो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे थे।

इस प्रस्ताव में श्रीलंका में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की गई थी। भारत ने इससे पहले अमेरिका की ओर से श्रीलंका के खिलाफ लाए गए ऐसे ही दो प्रस्तावों का समर्थन किया था।

हालांकि श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय के अधिकारी ये नहीं बता सके कि वर्तमान में उनकी जेलों में कितने भारतीय मछुआरे बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed