फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spying woman congress president bjp modi

राष्ट्रपति के दरबार पहुंचा जासूसी का मामला

Tue, 26 Nov 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
spying woman congress president bjp modi

गुजरात में वर्ष 2009 में हुई एक युवती की जासूसी का मामला राष्ट्रपति के दरबार में पहुंच गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस और सीपीआई की महिला शाखा की नेताओं के साथ कई महिला, मानवाधिकार और सिविल सोसाइटी से जुड़ी हस्तियों ने पूरे मामले में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश में जुटी है। कांग्रेस ने पहले पार्टी की महिला नेताओं को मोर्चे पर लगाया और अब कई महिला, मानवाधिकार संगठनों और सिविल सोसाइटी से जुड़ी हस्तियों को गोलबंद करने में सफल रही है।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों और इन संगठनों के 44 प्रतिनिधियों ने जासूसी प्रकरण को बेहद गंभीर बताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर पूरे मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। ज्ञापन में साफ तौर पर लिखा है कि गुजरात के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए युवती की गैरकानूनी ढंग से जासूसी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई अनहद की शबनम हाशमी ने की। इसमें योजना आयोग की सदस्य सईदा हमीद, अभिनेत्री नफीसा अली, भाकपा महिला शाखा की एनी राजा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा सहित कई अन्य संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

बीते दिनों न्यूज पोर्टल कोबरापोस्ट और गुलेल ने वर्ष 2009 में शाह पर बंगलूरू की एक आर्किटेक्ट युवती की साहेब के लिए जासूसी कराने का दावा किया था। इस दावे के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने मोदी की घेरेबंदी के लिए पार्टी की महिला नेताओं को मोर्चे पर लगाया था।

इस मुद्दे पर लगातार मोदी और भाजपा पर हमला बोल रही कांग्रेस ने इसी कड़ी में महिला संगठनों को गोलबंद कर राष्ट्रपति का दरवाजा खटखटाया। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार मोदी से चुप्पी तोड़ने और गुजरात सरकार से जवाब देने की मांग कर रही है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोमवार को भी कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला।


प्रवक्ता पीसी चाको ने आरोप लगाया कि गुजरात में महज बीते आठ महीने में गैरकानूनी तरीके से 93 हजार फोन टेप किए गए। उन्होंने इसे नागरिकों के निजता का सीधा उल्लंघन बताते हुए कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि राष्ट्रपति इस मामले में दखल देंगे। चाको ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी हार नहीं मानेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed