फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Spending will grow in the new year

आज से इन चीजों पर ज्यादा होगा खर्चा

Wed, 01 Jan 2014 05:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jan 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
Spending will grow in the new year

आज यानी 1 जनवरी 2014 से बैंकिंग, बीमा क्षेत्र में बदलाव होंगे। आज से भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसियां और बैंकों की चेक बुक बदल जाएंगी। वहीं, नए साल से कम कीमत वाली कारों से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की कारों की कीमतें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात ये है कि आज से कंज्यूमर ड्यूरेबल भी महंगे हो जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक इन कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां  पांच फीसद तक दाम बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

आएंगे नए बीमा प्लान, एलआईसी पर सेवा कर

Spending will grow in the new year

1 जनवरी 2014 से जीवन बीमा क्षेत्र में व्यापक बदलाव आ जाएगा। कंपनियां एक जनवरी से इरडा के नए निर्देशों के तहत बीमा उत्पाद लांच करेंगी। एलआईसी की सभी पुरानी पॉलिसियां बंद हो जाएंगी और एलआईसी 1 जनवरी से नए जीवन बीमा उत्पाद पेश करेगी। एलआईसी नए साल से जीवन बीमा उत्पादों पर ग्राहकों से सेवा कर लेगी।

कई कंपनियों के बीमा उत्पाद बेचेंगे बैंक
नए साल से बैंक अब कई कंपनियों के बीमा उत्पाद बेच सकेंगे। अब तक बैंक केवल एक कंपनी के साथ समझौते के तहत बीमा उत्पाद बेचते थे। नए नियमों के तहत बैंक कई बीमा कंपनियों के बीमा उत्पाद ब्रोकर के रूप में बेच सकेंगे। ऐसे में आपके लिए बीमा उत्पाद खरीदना आसान हो सकेगा।

कारों के लिए देनी पड़ेगी अधिक कीमत

Spending will grow in the new year

नए साल से कम कीमत वाली से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की कारों की कीमतें बढ़ जाएंगी।

उत्पादन लागत, रुपये में अवमूल्यन और महंगाई के दबाव का हवाला देते हुए मारुति सुजुकी, ह्यूंदे मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज, बीएमडब्लू, ऑडी आदि कंपनियां 1 जनवरी 2014 से कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

ह्यूंदे मोटर्स की कारें जहां 20 हजार रुपये तक महंगी हो जाएंगी। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कारों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ा देगी।

कार कंपनियों के लिए बिक्री के मामले में गुजरा साल भले ही दशक का सबसे बुरा साल रहा हो, फिर भी कंपनियों को उम्मीद है कि नए साल में हालात जरूर बेहतर होंगे।

विज्ञापन

अपने बैंक से जरूर लें सीटीएस चेकबुक

Spending will grow in the new year

यदि आपके पास अभी भी पुराना चेक पड़ा है, तो अपने बैंक से जितनी जल्दी हो बदल कर सीटीएस चेकबुक हासिल कर लें। 1 जनवरी से पुराने चेक (नॉन सीटीएस चेक) अब हफ्ते में केवल तीन बार ही क्लीयर होंगे।

नवंबर 2014 तक नॉन सीटीएस चेक के क्लीयर होने की समय सीमा घटकर हफ्ते में केवल एक बार कर दी जाएगी। चेक क्लीयरिंग की इस असुविधा से बचने के लिए खाताधारक जल्द सीटीएस-2010 पर आधारित चेक बुक अपने बैंक से जारी करा लें।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों को जारी नए दिशानिर्देश के अनुसार सीटीएस-2010 प्रणाली एक जनवरी 2014 से लागू हो जाएगी।

बढ़ जाएंगे फ्रीज, टीवी और एसी के भी दाम

Spending will grow in the new year
सरकार द्वारा तय उत्सर्जन मानकों की अनिवार्यता को पूरा करने के तहत कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ा देंगी।

कंपनियों के मुताबिक नए उत्सर्जन मानकों के तहत फ्रीज, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन आदि की उत्पादन लागत बढ़ जाएगी, जिसका कुछ हिस्सा अब ग्राहकों को भी वहन करना पड़ेगा।

बीते त्योहारी सीजन में कुछ कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम पांच फीसदी तक बढ़ाए भी थे।

डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से भी कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव पड़ा है। इस बीच कई कंपनियों ने बिक्री बढ़ाने की कोशिशों के तहत ग्राहकों के लिए आसान किस्‍तों में अपने उत्पाद खरीदने का ऑफर भी पेश किया है।

दिल्ली-मुंबई में एलपीजी पर कैश सब्सिडी

Spending will grow in the new year

दिल्ली और मुंबई के सहित 105 जिलों के एलपीजी ग्राहकों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी उनके बैंक खातों में मिलनी शुरू हो जाएगी। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत 435 रुपये खातों में एडवांस में डाल दिए जाएंगे, ताकि ग्राहक 1,021 रुपये के बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीद सकें।

हवाई यात्रियों को राहत
नए साल में दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को 50 फीसदी कम एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed