फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   species of dogs involved in finding bin Laden's join NSG.

लादेन का ठिकाना खोजने वाला 'कुत्ता' एनएसजी में शामिल

Mon, 27 Oct 2014 11:15 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
species of dogs involved in finding bin Laden's join NSG.

पाकिस्तान में अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के ठिकाने का पता लगाने वाले अमेरिकी सैन्य कुत्ते की ‘बेल्जियन मैलिनोइ’ प्रजाति अब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का भी हिस्सा होगी।

विज्ञापन


देश के इस विशेष सुरक्षा दस्ते में इस नस्ल के चार फुट वाले करीब एक दर्जन कुत्तों को हाल ही में प्रशिक्षित और शामिल किया है। ये कुत्ते आतंकवाद निरोधक अभियानों का जरूरी हिस्सा होंगे। अभी तक एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो ऐसे अभियानों में मोर्चा संभालते रहे हैं।
विज्ञापन


विशेष ‘के9’ डॉग स्क्वॉड में काम करने वाले एनएसजी के एक अधिकारी ने बताया कि ये कुत्ते एनएसजी के अभियान प्रकोष्ठ का नया हिस्सा हैं। दुनिया भर के विशेष सुरक्षा दस्तों ने घातक आतंकी अभियानों में इस कुत्तों की अहमियत समझी है। इसीलिए एनएसजी ने भी करीब एक दर्जन ऐसे तेजतर्रार सैन्य कुत्तों को अपने दस्ते में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भारी थूथन और बड़े सिर वाली कुत्ते की यह प्रजाति इंसानों की संदिग्ध उपस्थिति, विस्फोटकों और आईईडी का बेहद सटीक ढंग से पता लगा सकती है। यह संदिग्ध वस्तुओं के बारे में सिर हिलाकर बड़ी ही आसानी से सूचना दे देता है। यह भौंक कर इशारा नहीं करता, जिससे संदिग्ध के सतर्क होने की आशंका कम रहती है।


अधिकारी ने बताया कि कमांडो अभी तक जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर जैसे कुत्तों की मदद से अपने अभियानों को अंजाम देते थे, लेकिन नई नस्ल का यह कुत्ता उनके विशेष अभियानों को और धार देगा। इन कुत्तों के लिए विशेष संचालकों को भी प्रशिक्षित किया गया है, जो सभी कमांडो यूनिट के साथ विकल्प के तौर पर तैयार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed