फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ' special surprise ' of indian railways in dipawali

यात्रियों का सफर आसान करेगी ‘औचक स्पेशल’

Mon, 21 Sep 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
' special surprise ' of indian railways in dipawali

इस बार फेस्टिवल सीजन में रेलवे एक नया प्रयोग करने जा रहा है। दीपावली के आसपास की तिथियों में ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे अपने जोनल मुख्यालय स्तर पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अधिसूचना उसके संचालन तिथि से तीन से चार दिन पहले भी जारी कर सकता है।

विज्ञापन


अभी तक स्पेशल ट्रेनों में दस दिन पूर्व एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) की बाध्यता थी लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह बाध्यता जोनल रेलवे अपने स्तर से हटा सकते हैं।
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन में रेलवे की ओर से हर बार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। वर्तमान में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए न्यूनतम दस दिनों की एआरपी जरूरी है।

मिलेगी राहत

' special surprise ' of indian railways in dipawali

यानी अगर रेलवे कोई स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर को चलाने जा रहा है तो उसमें रिजर्वेशन 10 अक्तूबर को शुरू करना होगा लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत रेलवे 20 अक्तूबर को अगर कोई ट्रेन चला रहा है तो उसकी अधिसूचना 17 अक्तूबर को भी जारी कर सकता है और उसी तिथि से ट्रेन में यात्रियों को रिजर्वेशन भी मिलना शुरू हो जाएगा।

इस व्यवस्था से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्होंने संबंधित रूट पर चलने वाली अन्य नियमित ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची के टिकट ले रखे हैं। बता दें कि दीपावली के आसपास की तिथियों में प्रयागराज, दूरंतो, शिवगंगा, महानगरी, तुलसी, मुंबई दुरंतो आदि ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।

ऐसे में अब यात्री रेलवे की इस व्यवस्था से अपना रिजर्वेशन आसानी से करा सकते हैं। इस बारे में उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि रेलवे बोर्ड ने न्यूनतम एआरपी वाला नया आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed