फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp played muslim quota card

सपा ने खेला मुस्लिम आरक्षण का कार्ड

Mon, 17 Dec 2012 08:56 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Dec 2012 08:56 PM IST
विज्ञापन
sp played muslim quota card
प्रमोशन में एससी/एसटी को आरक्षण का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी ने सोमवार को मुस्लिम आरक्षण का कार्ड खेलकर नया दांव चल दिया। राज्यसभा में सपा ने सरकारी नौकरियों में मुस्लिमों को आरक्षण की सिफारिश करने वाली सच्चर समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। वहीं लोकसभा में प्रमोशन में एससी/एसटी को आरक्षण देने का प्रावधान करने वाले विधेयक का विरोध करते हुए जबरदस्त हंगामा किया और सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी।
विज्ञापन


प्रमोशन में आरक्षण विधेयक को पारित कराने की सरकार की पूरी तैयारी के जवाब में सपा ने राज्यसभा में मुस्लिम आरक्षण की मांग करने के लिए सच्चर समिति की रिपोर्ट का सहारा लिया। सपा नेता रामगोपाल यादव ने प्रश्नकाल शुरू होते ही यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सच्चर समिति के अध्ययन व रिपोर्ट में कहा गया था कि मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी खराब है। जब सरकार प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन कर रही है तो धर्म आधारित आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन क्यों नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने उनसे यह मामला शून्यकाल में उठाने और प्रश्नकाल चलने देने के लिए कहा। लेकिन सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने अपने सदस्यों से सभापति के आसन के पास एकत्र होने का आह्वान किया। जिसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही दृश्य लोकसभा में भी दिखा। जहां सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी ने प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आवाज उठाई। सपा के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष खड़े होकर विधेयक के खिलाफ  नारेबाजी करने लगे, जिससे प्रश्नकाल बाधित हुआ। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सपा सदस्यों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें शून्यकाल में मुद्दा उठाने दिया जाएगा।


संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने भी सपा सदस्यों से शांत होने की अपील की। लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। जिसके चलते सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान कमलनाथ और नारायणसामी ने मुलायम सिंह को भी मनाने की काफी कोशिश की। मगर सपा सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। सपा के हंगामे को देखते हुए आखिरकार तीन बजे लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में मुलायम ने भी कहा कि मुस्लिम आरक्षण लागू करने के लिए संविधान संशोधन लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed