{"_id":"10973a7cff133123d2dea1a8e83d7fd5","slug":"sp-leader-naresh-agarwal-sexual-assault-conflicting-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न पर नरेश अग्रवाल ने ये क्या कह दिया?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यौन उत्पीड़न पर नरेश अग्रवाल ने ये क्या कह दिया?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के बड़बोले महासचिव नरेश अग्रवाल महिलाओं पर एक और बयान देकर घिर गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने से संबंधित बिल पारित होने के बाद अब बड़े-बड़े अधिकारी महिलाओं को अपना पीए रखने में डर रहे हैं।
उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि पता नहीं कब कौन सा आरोप लगा दिया जाए। अग्रवाल ने यह भी कहा कि तरुण तेजपाल यौन शोषण विवाद के कारण लड़कियों को नौकरी मिलनी ही मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी कई बार महिला विरोधी टिप्पणी कर विवाद खड़ा करने वाले अग्रवाल अपने इस बयान के कारण न केवल अपने राजनीतिक विरोधियों बल्कि महिला आयोग के भी निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
आयोग की सदस्य निर्मला सावंत ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा है कि अगर इस टिप्पणी के लिए अग्रवाल ने माफी नहीं मांगी तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
जबकि कांग्रेस और भाजपा ने भी इस टिप्पणी पर सपा महासचिव को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने इसे 15वीं शताब्दी की सोच करार देते हुए कहा है कि यौन शोषण के खिलाफ खड़ी होकर साहस दिखा रही महिलाएं ऐसी टिप्पणियों से हतोत्साहित होंगी।
भाजपा ने कहा है कि पहले भी महिलाओं के बारे में ओछी टिप्पणियां कर चुके अग्रवाल को महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।
इससे पहले कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानून का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पहले इसके व्यापक दुरुपयोग की आशंका जताई थी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी पर हमला करने के जोश में महिलाओं का अपमान कर बैठे थे।