फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp leader ateeq ahmad contrvercial statement on riot victims

दंगा पीड़ितों पर सपा का शर्मनाक बयान!

Sun, 02 Feb 2014 12:58 AM IST
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
sp leader ateeq ahmad contrvercial statement on riot victims

समाजवादी पार्टी की ओर से मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाले बयानों का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। एक के बाद एक सपा नेता, कैंपों में रहने वाले दंगा पीड़ितों को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


सपा सरकार में खेल मंत्री और गृहसचिव के विवादित बयान के बाद अब बाहुबली और दागी नेता अतीक अहमद ने आपत्तिजनक बयान दिया है। दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने की जगह अपनी बदजुबानी से उनके जख्मों को हरा जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

'राहत कैंप में भ‌िखारी रह रहे हैं'

sp leader ateeq ahmad contrvercial statement on riot victims

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद ने कहा क‌ि मुजफ्फरनगर राहत कैंपों में अब पेशेवर भ‌िखारी रह रहे हैं। अतीक अहमद ने कहा क‌ि कैंपों से फ‌िलहाल दंगा पीड़‌ित जा चुके और वहां पेशेवर भ‌िखारी रह रहे हैं।

पूर्व सांसद ने कहा क‌ि समाज के हर वर्ग में पेशेवर भ‌िखारी होते हैं और इन्हीं में से कुछ भ‌िखारी राहत कैंपों में आ गए हैं। अतीक अहमद ने आगे कहा क‌ि दंगा पीड़‌ितों को 15 लाख रुपए और नौकरी दी जा चुकी हैं। ले‌क‌िन अब जो लोग राहत कैंपों में द‌िखाई दे रहे हैं वे दरअसल पेशेवर भ‌िखारी हैं।

अख‌िलेश सरकार पहले से ही राहत कैंपों के मुश्क‌िलें हालातों पर काफी आलोचनाओं का सामना चुकी है। सैफई महोत्सव के दौरान भी सरकार द्वारा खर्च क‌िए गए करोड़ों रुपए पर व‌िपक्ष‌ी पार्ट‌ियों ने सवाल उठाए थे।

पहले भी आलोचना झेल चुकी है सरकार

sp leader ateeq ahmad contrvercial statement on riot victims

इससे पहले राहत कैंप में रह रहे दंगा पीड़ितों के बच्चों की ठंड से हुई मौत पर सरकार में खेल मंत्री नारद राय ने कहा था क‌ि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

नारद राय ने कहा क‌ि जीवन-मृत्यु हमारे संस्कार हैं। अब मॉल को ही देख लीजिए इतनी व्यवस्थाएं होती हैं फिर भी वहां लोग मरते हैं।

हमें दुख इस बात का है कि यह हमारी सरकार में हुआ। सपा सरकार में ये बदजुबानी स‌िर्फ नेताओं तक सीम‌ित नहीं थे। इससे पहले प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह ने भी बयान दिया था कि यदि ठंड से मौत होती तो साइबेरिया में तो सारे लोग मर जाते।

उन्होंने कहा कि कहीं भी मुसीबत आती है तो सभी दल सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करते हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के दौरान सभी ने राजनीतिक रोटी सेंकी। गृह सच‌िव के इस बयान के बाद सारे ‌व‌िपक्षी दलों ने इस बयान की आलोचना की थी।

विज्ञापन

रेप आरो‌‌प‌ियों की संपत्त‌ि होगी कुर्क

sp leader ateeq ahmad contrvercial statement on riot victims

मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान हुए गैंगरेप के मामले में फरार आरोप‌ियों के ख‌िलाफ कोर्ट ने संपत्त‌ि कुर्क करने के आदेश दे द‌िए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुल‌िस ने फरार आरोप‌ियों के घर के बाहर संपत्त‌ि कुर्क के नोट‌िस च‌िपका द‌िए हैं।

दंगों के दौरान फुगाना गांव में हुए पांच गैंगरेप के मामलों में कोर्ट ने ये आदेश जारी क‌िए हैं। कोर्ट के आदेश पर ये नोट‌िस सार्वजन‌िक स्थानों पर भी लगा द‌िए गए हैं। पुल‌िस के मुताब‌िक अगर ये आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो इनकी संप‌त्त‌ि कुर्क कर ली जाएगी।

जारी होंगे गैरजमानती वारंट!

sp leader ateeq ahmad contrvercial statement on riot victims

मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के तीन अलग अलग मामलों में जांच कर रही स्पेशल इंवेस्ट‌ीगेशन टीम ने अदालत से म‌िलकर मामले में फरार 25 आरोप‌ियों के ख‌िलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने का न‌िवेदन क‌िया है।

इन मामलों में फरार सभी आरोपी महीनों से फरार हैं। आगे की कार्रवाई के ल‌िए एसआईटी की टीम ने अदालत से न‌िवेदन क‌िया है। मर्डर के अलावा सभी आरोप‌‌ियों पर आगजनी, लूटपाट के भी मामले दर्ज हैं। इस मामले में एसआईटी ने सभी आरोप‌ियों के ख‌िलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है।

बीते साल स‌ितंबर में मुजफ्फरनगर ज‌िले में हुई सांप्रदाय‌िक में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 40 हजार से ज्यादा लोग इस दंगों के दौरान व‌िस्थाप‌ित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed