फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp govt system fail before mini pmo

मिनी PMO के आगे 'अखिलेश सिस्टम' फेल

Wed, 27 Aug 2014 12:45 PM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी/अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Aug 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
sp govt system fail before mini pmo

वाराणसी के रवींद्रपुरी कालोनी में खुले प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय (पीआर-ओ) ने शिकायतों के निबटारे के लिए सरकारी स्तर पर आयोजित होने वाले दिवसों की चमक फीकी कर दी है। अब इसे सपा सरकार और विभागों की कार्यप्रणाली से आम जन की निराशा कहिए या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी आस। पीआर-ओ में रोजाना औसतन सौ से अधिक शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन


पड़ोसी जिलों से भी फरियादी यहां पहुंच रहे हैं। मोदी के कार्यालय से कितनों की आस पूरी होगी यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन यहां लग रही फरियादियों की भीड़ ने सपा सरकार की ओर से जनशिकायतों के निवारण के लिए आयोजित किए जा रहे दिवसों की कलई खोल दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस, पहले और तीसरे शनिवार को समाधान दिवस और दूसरे सोमवार को नगरीय सुविधा समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इन दिवसों पर आने वाली शिकायतों और उनके निराकरण की सूची देखने पर साफ पता चलता है कि ज्यादातर फरियादियों को निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में समस्याओं के समाधान के लिए भागदौड़ करते थके फरियादियों के लिए रवींद्रपुरी में खुला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंपर्क कार्यालय एक नई उम्मीद जगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी पीएमओ में फरियादियों की भीड़ से शासन परेशान

sp govt system fail before mini pmo

20 अगस्त को पीआर-ओ खुलने के साथ ही फरियादियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि पासपड़ोस के जिलों और राज्यों के भी लोग यहां आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। खास यह कि अधिकतर शिकायतें बिजली, पानी, सड़क, सफाई जैसी आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं।

रोजाना आठ से 10 शिकायतें पत्र के माध्यम से भी पहुंच रही हैं। प्रशासनिक गलियारों में जारी चर्चाओं की मानें तो पीएम के जनसंपर्क कार्यालय में उमड़ रही फरियादियों की भीड़ ने शासन के भी कान खड़े कर दिए हैं। इसकी पूरी जानकारी शासन स्तर से ली जा रही है। सर्वाधिक शिकायतें सड़क, गंदगी और सीवर समस्या से जुड़ीं पीएम जनसंपर्क कार्यालय में नौकरी, पेंशन, छात्रवृत्ति, राजस्व संबंधी मामलों के साथ ही सर्वाधिक शिकायतें सड़क, गंदगी, साफ पानी और सीवर समस्या से जुड़ी हुई आ रही हैं।

सरकारी स्तर पर आयोजित होने वाले दिवसों का हाल
शिकायतें-------कब-----------------------कहां आई---------------मौके पर निस्तारित
283--------तहसील दिवस--------------पांच अगस्त को---------------17
406--------तहसील दिवस--------------15 जुलाई को-----------------30
323-------समाधान दिवस--------------दो अगस्त को----------------70
187-------समाधान दिवस--------------16 अगस्त को----------------32
82----नगरीय सुविधा समाधान दिवस---11 अगस्त को----------------07

पीएम जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक ने बताया कि रोजाना 10 से पांच के बीच 100 से 150 शिकायतें आ रही हैं। इनका कब निराकरण होना शुरू होगा, अभी मैं यह बता पाने की स्थिति में नहीं हूं लेकिन फरियादियों को विश्वास है कि उनकी समस्या इस कार्यालय के माध्यम से जरूर निस्तारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed