फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia stop captain amarinder at giving honour to modi

सोनिया ने मोदी का सम्मान करने से रोका

Wed, 09 Jul 2014 07:41 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
sonia stop captain amarinder at giving honour to modi

सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर लोकसभा और राज्यसभा में मोदी सरकार को घेरा।

विज्ञापन


विपक्ष ने आरोप लगाया कि महंगाई रोकने और अच्छे दिन लाने के वादे पर सत्ता में आई मोदी सरकार उसका ठीक उल्टा कर रही है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


लेकिन संसद में हंगामे में बीच कुछ अनोखे नजारे भी देखने को मिले। संसद की दिनभर की कार्यवाही में ऐसे नजारों ने सभी को चौंकने पर मजबूर कर दिया।

सोनिया का इशारा और रुक गए अमरिंदर

sonia stop captain amarinder at giving honour to modi

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के तेवरों ने सभी को चौंका दिया। हुआ यह कि प्रश्नकाल शुरू होने से दो मिनट पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में प्रवेश के दौरान उनके सम्मान में कई सांसद अपनी सीट से खड़े हो गए।

इस दौरान सोनिया से बातचीत में मशगूल कैप्टन अमरिंदर सिंह भी खड़ा होकर सम्मान दर्शाना चाह रहे थे। मगर कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया।

कैप्टन ने जैसे ही उठने की जहमत की, वैसे ही सोनिया ने हाथ के इशारे से कैप्टन को बैठने के लिए मजबूर कर दिया। नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी स्पीकर और आगे की सीट पर बैठने के मामले में कांग्रेस और सरकार के बीच चल रही जंग के बीच सोनिया के इस व्यवहार को सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ी तल्खी के रूप में देखा जा रहा है।

अपने नेताओं ने ही कराई किरकिरी

sonia stop captain amarinder at giving honour to modi

महंगाई के मामले में भले ही विपक्ष ने एकजुटता दिखाकर सरकार की चिंता बढ़ाई हो, मगर इस दौरान अपने ही सदस्यों के अति उत्साह के कारण विपक्ष को सत्ता पक्ष और स्पीकर की ओर से आलोचना भी झेलनी पड़ी।

दरअसल हुआ यह कि एकजुट विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर मतदान वाले नियम के तहत चर्चा कराने पर अड़ा था, मगर इसी बीच कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिना मतदान वाले नियम के तहत चर्चा का नोटिस दे दिया।

सरकार बिना मतदान वाले नियम के तहत चर्चा पर राजी हो गई। मगर जब अन्य विपक्षी दल मतदान वाले नियम के तहत चर्चा पर ही अड़े रहे तो स्पीकर ने कहा कि ऐसा लगता है कि आपको चर्चा नहीं महज हंगामा करना है।

विज्ञापन

विरोध करने राहुल भी मैदान में उतरे

sonia stop captain amarinder at giving honour to modi

कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी को बतौर संसद सदस्य बीते 10 साल के दौरान सदन में बहुत कम मौकों पर सदन में बोलते देखा गया है।

मगर नई लोकसभा के पहले बजट सत्र में राहुल ने उस वक्त सबको चौंका दिया, जब महंगाई के खिलाफ विरोध जता रहे विपक्षी सांसदों के साथ वह सदन के गलियारे में खड़े हो गए।

सोमवार को राहुल ने दो बार ऐसा किया। इस दौरान राहुल न केवल सरकार के खिलाफ हो रही नारेबाजी के दौरान बुदबुदा कर समर्थन करते दिखे, बल्कि साथी सांसदों का हौसला भी बढ़ाते देखे गए।

राहुल का नई लोकसभा में नए अवतार पर सबका चौंकना स्वाभाविक था। उधर पार्टी ने संकेत दिया है कि राहुल बड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार सदन में पार्टी का नेतृत्व करते भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed