{"_id":"2c078a5f075327db1dbdf914f623c32f","slug":"sonia-statement-upa-will-return-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के दावे पर सुषमा स्वराज का जवाबी वार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया गांधी के दावे पर सुषमा स्वराज का जवाबी वार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यूपीए के तीसरी बार सत्ता में आने के दावे पर भाजपा नेता और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने जवाबी वार किया है।
विज्ञापन
सुषमा ने कहा केंद्र में सौ फीसदी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने शुक्रवार तक संसद नहीं चलने के लिए कांग्रेस और यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
केंद्र में अगली सरकार को लेकर सुषमा ने सोनिया की तर्ज पर कहा कि अगली सरकार सौ फीसदी एनडीए की होगी।
इससे पहले शनिवार सुबह सोनिया ने कहा था कि आगामी चुनावों के बाद यूपीए -3 सत्ता में आएगा। यूपीए की जीत पर सोनिया ने कहा निश्चित तौर पर सौ फीसदी।
बाद में सुषमा ने भी उसी अंदाज में जवाब दे दिया। इसके अलावा सुषमा ने मानसून सत्र के पहले तीन हफ्ते हंगामे की भेंट चढ़ जाने के लिए कांग्रेस और यूपीए सरकार को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच अगस्त से सत्र शुरू हुआ और अब तक 11 बैठकें हो पाई हैं लेकिन शुक्रवार तक लोकसभा की सभी बैठकों में कोई कामकाज नहीं हो पाया। क्योंकि तेलंगाना के सवाल पर आंध्र प्रदेश के सांसद हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनमें ज्यादातर कांग्रेस के सांसद थे। सुषमा ने कहा कि कांग्रेस को चार साल के बाद तेलंगाना की याद आई है।