{"_id":"9c5396b5736c9b8d6ca796985d801d84","slug":"sonia-said-bjp-make-querral-between-brother-to-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को भाई से लड़ाती है भाजपा: सोनिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाई को भाई से लड़ाती है भाजपा: सोनिया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, डाल्टनगंज
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को चुनाव प्रचार थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड के डाल्टनगंज में एक बड़ी रैली कर नरेंद्र मोदी और भाजपा को खूब खरी खोटी सुनाई। सोनिया ने इस रैली में कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो भाई को भाई से लड़वाने का काम करती है।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किए और उन्हें पूरा नहीं किया। साथ ही सोनिया ने कानून और व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में अपराध बढ़ा है। गौरतलब है कि झारखंड में 25 तारीख यानी मंगलवार को पहले चरण के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोनिया ने कहा कि भाजपा सत्ता की लालची है और लालच में ही उन्होंने जनता से ढेर सारे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
विज्ञापन
सोनिया ने भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सभा में मौजूद लोगों से अपील की कि वो मतदान करने से पहले हर पार्टी के बारे में अच्चे से जान लें और तमाम पहलुओं पर विचार कर लें। कांग्रेस की तारीफ करते हुए सोनिया ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने ही यह पहल की थी कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर आदिवासियों तथा गरीबों के अधिकार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो आदिवासी, गरीब, दलित, पिछड़ा वर्ग, और अल्पसंख्यकों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत कुछ अधिकार दिए थे, लेकिन अब भाजपा सरकार इसमें संशोधन करने का विचार कर रही है।