{"_id":"96bdff4e-4836-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-s-effigy-burnt-in-up-in-protest-against-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आरक्षण के विरोध में सोनिया का पुतला फूंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में आरक्षण के विरोध में सोनिया का पुतला फूंका
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में उत्तर प्रदेश मे उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। आरक्षण का विरोध कर रहे लगभग 18 लाख सरकारी कर्मचारियों आज हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ में आरक्षण के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री के पुतले फूंके जाने की खबर है।
आज 'सर्वजन हिताय संरक्षण समिति' के बैनर तले सरकारी कर्मचारी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विधेयक का विरोध कर रहे कर्मचारियों ने राजधानी लखनऊ में बसपा कार्यालय के बाहर मायावती का पुतला फूंकने की कोशिश की वहीं कर्मचारियों के एक समूह ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी तोड़फोड़ की है। भाजपा कार्यालय के बाहर भी सैंकड़ों की संख्या में हड़ताली कर्मचारी डटे हुए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से राजधानी में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, निर्माण निगम, स्वास्थ्य भवन और अन्य प्रमुख कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन
विधेयक के विरोध में सरकारी कर्मचारी सोमवार सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, कानपुर आदि शहरों में कर्मचारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।
'सर्वजन हिताय संरक्षण समिति' के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि आज संसद में आरक्षण संबंधी विधेयक को लेकर वोटिंग होनी है। हम सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से अनुरोध करेंगे कि वे अपने मन की आवाज सुनकर मतदान करें।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि समय रहते इस विधेयक को वापस नहीं लिया तो आगामी लोकसभा चुनाव में उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।