{"_id":"f09207ccd58a1b100bf7b24e46eb2534","slug":"sonia-gandhi-to-fly-to-america-for-medical-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल चेकअप को अमेरिका जाएंगी सोनिया गांधी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेडिकल चेकअप को अमेरिका जाएंगी सोनिया गांधी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 02 Sep 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी। इस बात की जानकारी रविवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी।
विज्ञापन
पार्टी नेता ने बताया कि सोनिया गांधी को अब तक मेडिकल चेकअप करा लेना चाहिए था, लेकिन व्यस्तता की वजह से वह अब तक अमेरिका नहीं जा सकी हैं।
गांधी के सोमवार शाम तक अमेरिका के लिए रवाना होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उक्त नेता ने विस्तार के किसी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन