फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonia gandhi hold decision on chief ministers

अभी कांग्रेस में हड़कंप नहीं मचाना चाहतीं सोनिया

Fri, 23 May 2014 01:20 AM IST
Updated Fri, 23 May 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi hold decision on chief ministers

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का मानना है कि पार्टी हाईकमान हार के तुरंत बाद कांग्रेस शासित राज्यों में अफरातफरी मचाने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


मगर देर सबेर पार्टी हाईकमान नेतृत्व परिवर्तन को अनिवार्य मान रहा है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सबसे बारी बारी मुलाकात कर स्थितियों का जायजा ले रही हैं।

वीरभद्र और गोगोई को म‌िली राहत

Sonia gandhi hold decision on chief ministers

बृहस्पतिवार को गोगोई के अलावा हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश में करारी हार को लेकर अपनी सफाई दी। मगर मुलाकात के बाद उन्होंने फिर से इस्तीफे से इनकार किया।

उनका कहना है कि न उनसे इस्तीफा मांगा गया और न ही उन्होंने दिया। सोनिया ने बृहस्पतिवार को गोगोई का इस्तीफा नहीं स्वीकारते हुए संकेत दे दिए हैं कि हाईकमान करारी हार के बाद पार्टी में फिलहाल हड़कंप मचाने के हक में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी खतरा टला नहीं

Sonia gandhi hold decision on chief ministers

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस समय अगर एक मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मंजूर किया जाता है तो बाकी उन कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का भी इस्तीफा लेना पड़ेगा, जिनका चुनाव में प्रदर्शन खराब रहा है।

इसलिए पार्टी हाईकमान सभी स्थितियों का जायजा लेने के बाद ही मुख्यमंत्रियों को कुर्सी से हटाने के बारे में अंतिम फैसला लेगा। मगर पार्टी के एक पक्ष का कहना है कि अगर राज्यों के नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया जाएगा तो इन राज्यों में चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा सकता है।

विज्ञापन

बुरे प्रदर्शन पर ग‌िरेगी तलवार

Sonia gandhi hold decision on chief ministers

सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व ने स्थितियों की समीक्षा कर रहा है। असम में कांग्रेस के बागी विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से समय मांगा है। माना जा रहा कि बागी विधायकों से मिलने के बाद ही राज्य की सियासी परिस्थितियों को देखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव तक कुर्सी पर बनाए रखने के हाईकमान के पक्ष में नहीं है। मगर वीरभद्र के बागी तेवरों को देखते हुए पार्टी कोई सशक्त विकल्प तैयार करने के बाद वहां अंतिम फैसला लेने की कोशिश में है।

हार की होगी पूरी समीक्षा

Sonia gandhi hold decision on chief ministers

उधर, 16 मई के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा भी कांग्रेस अध्यक्ष से मिल चुके हैं। हुड्डा के लिए ये राहत की बात है कि उनका बेटा रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहा।

जबकि हिमाचल में वीरभद्र की पत्नी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी पार्टी के अंदर निशाने पर है। वह भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर सफाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed