हताश कांग्रेस ने डाले हथियार, सोनिया कर रहीं सबका धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया खत्म होते ही कांग्रेस हाईकमान की ओर से मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भले ही चुनावी सर्वेक्षणों में कांग्रेस को लेकर नकारात्मक नतीजे आ रहे हों लेकिन हाईकमान ने विपरीत हालातों में भी पार्टी के मनोबल को बरकरार रखने की कोशिश शुरू कर दी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह काम चुनावी फीडबैक लेने से शुरू किया। सोमवार को सोनिया गांधी ने सभी पार्टी महासचिवों से देशभर में चुनाव को लेकर रिपोर्ट मांगी। वहीं कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोनिया समेत पार्टी के नेताओं ने धन्यवाद किया।
दस साल काम करने के लिए धन्यवाद
वहीं प्रधानमंत्री ने भी उनसे अनुभव बांटे। दस जनपथ में कांग्रेस महासचिवों और सचिवों की बैठक में सोनिया गांधी ने चुनावी सर्वेक्षणों की ओर इशारों में जिक्र कर कहा कि अभी अंतिम नतीजे नहीं आए हैं इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं है।
सोनिया ने सभी महासचिवों को चुनाव में काम करने के लिए धन्यवाद किया। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल थे। उधर, कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री को दस साल सरकार का नेतृत्व करने के लिए सभी नेताओं ने धन्यवाद किया।
मनमोहन को भी दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री ने भी उनका आभार जताते हुए दस साल तक उनका साथ निभाने के लिए सोनिया गांधी का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर अच्छे और मुश्किलों के समय में पार्टी ने उनका बखूबी साथ निभाया।
इसके लिए वह उनका आभार जताते है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चुनावी नतीजे आने से पहले फिलहाल हाईकमान किसी भी गुणा भाग में पड़ने से परहेज कर रहा है। मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद हुई पहली बैठक में भविष्य के समीकरणों पर सोचने से परहेज किया गया।