फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia attacks bjp for development

महज 14 मिनट में सोनिया ने गिना दी 11 सरकारों की उपलब्धियां!

Fri, 04 Apr 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 04 Apr 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
sonia attacks bjp for development

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में 14 मिनट के अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेतृत्व वाली 11 केंद्र सरकारों के कार्यकाल के दौरान हुए कामों का लेखाजोखा पेश कर विरोधियों का मुंह बंद करने का भरसक प्रयास किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी से पहले आम भारतीय की औसत उम्र 32 साल थी, जो अब 70 साल हो गई है। आजादी के बाद खाद्य उत्पादन पांच करोड़ टन था जो अब 25 करोड़ टन पहुंच गया है। पहले चंद नहरें हुआ करती थी अब डेढ़ करोड़ हेक्टेयर खेती की सिंचाई के संसाधन हैं।
विज्ञापन


पहले से बिजली उत्पादन 150 गुना बढ़ा है। पहले कुछ शिक्षण संस्थान थे अब हर शहर में शैक्षणिक संस्थानों की भरमार है। 50 लाख किमी की पक्की सड़कें हैं और 94 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली बार मिलेगी स्वास्‍थ सुरक्षा

sonia attacks bjp for development

गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले दो तिहाई भारतीयों की संख्या घट कर एक चौथाई रह गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार दोबारा से सत्ता में आई तो कारीगरों और मजदूरों को स्वास्थ्य सुरक्षा, बीमा सुरक्षा दी जाएगी।

उन्होंने अल्पसंख्यकों पर डोरे डालते हुए यूपीए सरकार के फैसलों को भी भाषण में शामिल किया बोलीं मौलाना आजाद फाउंडेशन का बजट तीन गुना बढ़ा दिया है।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस पार्टी को धर्म जाति की राजनीति के अलावा कुछ नहीं दिखता है और पूरे देश को बांट कर राज करना चाहती है। जबकि कांग्रेस सबको साथ लेकर देश के विकास की बात करती है।

देश से फिर मांगा जनादेश

sonia attacks bjp for development

अब पूरा देश दोराहे पर खड़ा है और फैसला जनता को करना है कांग्रेस की विकास और सबको साथ लेकर चलने की नीति पर आगे बढऩा है या फिर देश को बांटने वालों का साथ देना है।

आप सभी लोग 10 अप्रैल को अपना कीमती वोट देकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करें।

कांग्रेस और रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed