फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   son of home minister said DJ ban is bad decision

कांवड़ में डीजे पर प्रतिबंध तुगलकी फरमान: पंकज

Thu, 06 Aug 2015 09:09 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
son of home minister said DJ ban is bad decision

महासंपर्क अभियान की समीक्षा करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांवड़ में डीजे पर प्रतिबंध लगाना प्रदेश की सपा सरकार का तुगलकी फरमान है।

विज्ञापन


सपा सरकार हिंदुओं को उनके त्यौहार भी नहीं मनाने दे रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार केवल एक समुदाय के लिए काम कर रही है, जिसे 2017 में उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने रामगंगा विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में महासंपर्क अभियान की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी सेक्टर प्रमुखों को अपने क्षेत्र में घर - घर तक पहुंचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 की करनी है तैयारी

son of home minister said DJ ban is bad decision

पार्टी की उपलब्धि एवं सपा सरकार की नाकामियों के बारे में हर आदमी को बताना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो करोड़ लोगों को सदस्य बनाकर कार्यकर्ताओं ने बड़ा काम किया है। अब जरूरत इस बात की है कि अभी से कार्यकर्ता 2017 की तैयारियों में जुट जाएं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विनोद अग्रवाल, राजेश चुन्नू, भूपेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, दिनेश सिसौदिया, राजीव गुप्ता, सुरेश सैनी, महेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed