फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   some people are telling Yoga against is Islam said sushma

योग दिवस पर मचे हंगामे पर क्या बोलीं मोदी की मंत्री?

Tue, 09 Jun 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
some people are telling Yoga against is Islam said sushma

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रही राजनीति को दरकिनार करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि कुछ लोग जानकारी के अभाव में योग को इस्लाम के विरुद्ध बता रहे हैं।

विज्ञापन


इसका किसी जाति या धर्म से कोई लेनादेना नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस के लिए भारतीय प्रस्ताव का 47 मुस्लिम देशों ने न केवल समर्थन किया, बल्कि सह प्रायोजक भी बने हैं।
विज्ञापन


वहीं योग नहीं करने वालों को देश से बाहर जाने और समुद्र में डूब जाने जैसे महंत आदित्यनाथ के विवादास्पद बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

47 मुस्लिम देशों ने किया भारत का समर्थन

some people are telling Yoga against is Islam said sushma

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का ब्यौरा देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मदरसों से भी योग दिवस मनाने के लिए कहा गया है, लेकिन इसे स्वेच्छा से किया जाना है। सुषमा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस मनाने के लिए 177 देश सह प्रस्तावक बने और यह निर्विरोध पारित हो गया। इसमें 47 मुस्लिम देश शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पहले दुनिया भर में एक ही समय में योग दिवस मनाने की योजना थी। इस पर कई मुस्लिम देशों ने रोजा इफ्तार के बाद योग दिवस मनाने की इच्छा जाहिर की।

इसके बाद किसी खास समय में योग करने की पाबंदी नहीं रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में भी मुस्लिम समुदाय के लोग अगर रोजा इफ्तार के बाद योग करना चाहते हैं तो वे इसके लिए स्वतंत्र हैं। सुषमा ने कहा कि लोगों को योग दिवस पर स्वेच्छा से जुड़ने की अपील की गई है।

पाकिस्तान उच्चायोग में भी होगा योग

some people are telling Yoga against is Islam said sushma

पाकिस्तान में भी उच्चायोग में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ तमाम विरोधी दलों के नेताओं को भी योग दिवस में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

‘सूर्य नमस्कार’ योगासन विवाद पर सुषमा ने कहा कि ‘कॉमन योगा प्रोटोकॉल’ में यह आसन शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रोटोकॉल में ऐसे आसन हैं जो आसान और सुरक्षित हैं। दरअसल, कई बीमारियों में सूर्य नमस्कार करना वर्जित है। यह 12 आसन का मिश्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed