फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Defense minister Manohar Parrikar accussed few Ex-Prime Ministers

रक्षा मंत्री ने कई पूर्व पीएम पर जड़े गंभीर आरोप

Fri, 23 Jan 2015 05:52 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
Defense minister Manohar Parrikar accussed few Ex-Prime Ministers

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कुछ पूर्व प्रधानमंत्रियों पर देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाकर बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि रक्षामंत्री के आरोप बहुत ही गंभीर हैं, वह उन प्रधानमंत्रियों के नाम बताएं या माफी मांगें।

विज्ञापन


मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को रक्षा मामलों से जुड़ी एक पत्रिका के विमोचन समारोह में कहा कि कुछ प्रधानमंत्रियों ने देश की सुरक्षा से संबंधी संवेदनशील मसलों पर समझौता किया। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा के लिहाज से 'डीप एसेट्स' (खुफिया सूत्र) जरूरी होते हैं। उन्हें बनाने में कम से कम 20 से 30 साल का वक्त लगता है। लेकिन कुछ प्रधानमंत्रियों ने 'डीप एसेट्स' को लेकर समझौते किए।'
विज्ञापन


पर्रिकर ने ये बयान उस टेरर-बोट के संदर्भ में दिया, जिसे लेकर रक्षा मंत्रालय का दावा रहा है कि उसमें आतंकी सवार थे और वे भारत में घुसकर 26/11 जैसे हमले करने के फिराक में थे। भारतीय कोस्ट गार्ड ने समुद्र में ही उसे घेर लिया था, जिसके बाद आतंकियों ने नाव में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री के आरोपों से कांग्रेस हुई नाराज

Defense minister Manohar Parrikar accussed few Ex-Prime Ministers

रक्षामंत्री से जब ऐसे प्रधानम‌ंत्रियों का नाम जाहिर करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं बताऊंगा। बहुत से लोग उन नामों को जानते हैं। कांग्रेस पर तंज करते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा कि कांग्रेस हाल में किए गए टेरर बोट ऑपरेशन को लेकर सुबूत मांग रही है। भविष्य में ऐसे ऑपरेशन होंगे तो हम मीडिया और कांग्रेस प्रवक्ता को लेकर जाएंगे।

कांग्रेस ने रक्षामंत्री के बयान पर सख्त एतराज जताया है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि रक्षामंत्री के आरोप बहुत ही गंभीर है। वह ऐसे प्रधानमंत्रियों के नाम बताएं, जिन्होंने डीप एसेट्स से समझौते किए, अन्यथा माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि अगर रक्षामंत्री के पास पूर्व प्रधानम‌ंत्रियों के खिलाफ सुबूत हैं तो वह उसे सार्वजनिक करें। अगर वह सुबूत नहीं दे सकते तो माफी मांगे। एक अन्य कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि रक्षामंत्री खुलकर अपने बात करें अन्यथा उनके आरोपों से भ्रम पैदा होगा और असलियत सामने नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed