{"_id":"e09ec3ffc0c7e0ddbc30b2f9d0035df9","slug":"some-bjp-leader-will-want-to-be-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रधानमंत्री पद की इच्छा पाले बैठे हैं कई भाजपाई'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'प्रधानमंत्री पद की इच्छा पाले बैठे हैं कई भाजपाई'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 26 Jul 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से निष्कासित सांसद राम जेठमलानी ने शुक्रवार को भाजपा के उन नेताओं की कड़ी आलोचना की जो गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेठमलानी ने कहा कि मोदी का विरोध वहीं लोग कर रहे हैं जो खुद प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं छोड़ पा रहे हैं।
भाजपा में मोदी विरोध के बारे में पूछे जाने पर जेठमलानी ने कहा कि पार्टी में कई लोग हैं जो प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पाले बैठे हैं। इन लोगों को अपनी इच्छाओं (प्रधानमंत्री बनने की) पर अब तक काबू पा लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है।
विज्ञापन
वरिष्ठ एडवोकेट जेठमलानी को भाजपा ने पार्टी नेतृत्व की आलोचना करने और तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी को पद से हटाने की मुहिम चलाने को लेकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाए जाने के बाद से मोदी को पार्टी के अंदर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
मोदी को अमेरिकी वीजा नहीं देने के संबंध में कुछ सांसदों द्वारा वहां के राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखे जाने के बारे में पूछे जाने पर जेठमलानी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि मोदी ने अब लोगों के दिलों में जगह बना ली है।
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। इस बारे में पूछे जाने पर जेठमलानी ने कहा कि यह लोकतंत्र है। यहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हर कोई अपनी पसंद या नापसंद जाहिर करने को स्वतंत्र है।