फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Soldier of srilanka who attacked Rajiv warns PM Modi.

राजीव गांधी पर हमला करने वाले सैनिक ने दी मोदी को चेतावनी

Fri, 13 Mar 2015 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
Soldier of srilanka who attacked Rajiv warns PM Modi.

अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला करने वाले सैनिक ने चेतावनी दी है।

विज्ञापन


करीब 28 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के तौर मोदी श्रीलंका पहुंचे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला करने वाले श्रीलंकाई नौसेना के जवान विजिथा रोहन विजमनी ने खुशी जाहिर की है लेकिन उन्होंने श्रीलंका के आंतरिक मामलों पर दखल न देने के लिए चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीलंका के साथ दिवपक्षीय वार्ता के लिए यहां जाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी आखिरी प्रधानमंत्री थे। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी 2008 में श्रीलंका गए थे लेकिन उनका यह दौरा सार्क समिति के संदर्भ में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजमनी की मोदी को क्या है चेतावनी?

Soldier of srilanka who attacked Rajiv warns PM Modi.

एक सैनिक का जीवन जीने के बाद विजमनी अब श्रीलंका के एक सफल ज्योतिषशास्‍त्री माने जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा है 'मैं मोदी के श्रीलंका आने से खुश हूं। वह एक अच्छे आदमी हैं। लेकिन उन्हें हमारे आंतरिक मामलों पर दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने हमारी क्षेत्रीय सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए।'

विजमनी ने कहा कि अगर मोदी राजीव गांधी की तरह हस्तक्षेप करते हैं उनके यहां तमिलों की समस्या फिर से उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लिट्टे से लड़ाई में श्रीलंका के हजारों जवान मारे गए और भारत के भी करीब 1500 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विजमनी ने आगे कहा कि मोदी दोनों देशों के बीच शांति बहाल रखने के लिए काम करना चाहिए क्योंकि युद्ध के बाद शांति होती है। विजमनी अपनी विभिन्न मुद्दों पर भविष्यवाणी भी करते हैं। उन्होंने भारत में हुए 2014 के आम चुनावों पर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इन चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। जबकि राहुल गांधी के बारे में उनका कहना है कि वे एक चुनाव बाद प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed