फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   social networking site making sleeping modules

सोशल साइट से तैयार हो रहे स्लीपिंग माड्यूल्स

Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
social networking site making sleeping modules

इस्लामिक स्टेट सहित अन्य आतंकवादी संगठनों के नेटवर्क का विस्तार फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये किया जा रहा है। इन्हीं के माध्यम से और स्लीपिंग माड्यूल्स भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में इन साइट्स और एप्लीकेशन के माध्यम से इंटरनेशनल चैटिंग करने वालों और ऑडियो-वीडियो कॉल करने वालों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

ऐसे लोगों का डाटा बैंक भी तैयार किया जा रहा है जो व्यावसायिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य सहित जरूरी कार्यों से इतर दुनिया के अन्य देशों के लोगों के संपर्क में रहते हैं। साथ ही, ऐसे लोगों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है जो विदेश जाने के लिए नेपाल के रास्ते का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


एनआईए और यूपी एटीएस द्वारा कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया रिजवान सीरिया के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी यूसुफ के संपर्क में फेसबुक के माध्यम से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में पूर्वांचल का पहला मामला

social networking site making sleeping modules

इसके बाद दोनों की बातचीत एक विशेष पहचान चिह्न के माध्यम से ईमेल और वाट्सएप के जरिए होने लगी। अभी तक ऐसे मामले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही सामने आए थे। हाल के दिनों में पूर्वांचल का यह पहला मामला था।

जिसके बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां गंभीर हुईं। सुनिश्चित किया जा रहा है कि फेसबुक, ट्विटर, गूगल हैंगआउट्स, वाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से दुनिया के देशों में संपर्क साधने वालों की पड़ताल कर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए।

साथ ही, इनमें से उन्हें चिह्नित किया जाएगा जो आईएस सहित ऐसे ही अन्य आतंकी संगठनों की वेबसाइट देखने, लेख पढ़ने, आडियो सुनने, वीडियो देखने और सुरक्षित करने में रुचि लेते हैं। ऐसे लोगों की विशेष निगहबानी करके ही आतंकियों के मददगार के तैयार होने वाले स्लीपिंग माड्यूल्स चिह्नित किए जाएंगे।

सोशल साइट्स की निगरानी संभव नहीं

social networking site making sleeping modules

खुफिया मामलों से जुड़ी एक शीर्ष सुरक्षा एजेंसी के आला अधिकारी बताते हैं कि हमारे पास ऐसी तकनीक है कि हम किसी भी देशी या विदेशी कॉल को ट्रैक कर सकते हैं। मगर, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट और एप्लीकेशन के मामले में हमारे हाथ बंधे हुए हैं।

कारण कि फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप जैसी साइट और एप्लीकेशन के दफ्तर संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में हैं। इसके चलते एक तो प्रत्यक्षत: इनकी निगरानी में दिक्कत आती है।

ऊपर से कोई भी विवरण मंगाना हो तो लंबा समय लग जाता है। हालांकि इस पर काम चल रहा है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारी समस्या का ठोस समाधान होगा।

बिछा खुफिया तंत्र का जाल

social networking site making sleeping modules

हाल के सालों में शिथिल पड़ चुका आतंकियों का आजमगढ़ माड्यूल्स कुशीनगर में रिजवान की गिरफ्तारी के बाद एक फिर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है।

आजमगढ़ माड्यूल्स की टोह लेने और पड़ताल के लिए बनारस, आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी नेटवर्किंग तेज करते हुए खुफिया तंत्र का जाल बिछा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ अन्य नापाक मंसूबे वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed