{"_id":"fcc8eaf874ebb73a4e45fd1c72697f0e","slug":"social-media-team-made-for-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के भरोसे मोदी की दिल्ली रैली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोशल मीडिया के भरोसे मोदी की दिल्ली रैली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में होने वाली मोदी की रैली के लिए सोशल मीडिया में भी बैटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा की ओर से सोशल मीडिया के धुरंधरों की फौज तैनात की गई है।
विज्ञापन
दो सौ प्रोफेशनल्स की यह टीम नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया में मोर्चा संभाल रही है।
इतना ही नहीं भाजपा की साइबर टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एनआरआई ब्लॉगर्स से भी लगातार संपर्क साधने में जुटी है। पार्टी की नजर एनआरआई मतदाताओं पर भी टिकी है।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों की अगर माने तो अन्ना के आंदोलन के समय भ्रष्टाचार के खिलाफ जिन लोगों ने सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया था वे लोग भी अब मोदी के नाम पर भाजपा से जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
भाजपा संवाद सेल के समन्वयक खेमचंद शर्मा ने बताया कि साइबर टीम फिलहाल टीम प्रोफेशनल ब्लॉग, फेसबुक और ट्वीटर पर फोकस कर रही है।
साइबर जगत में मोदी और भाजपा का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए लिंक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को भी जोड़ा जा रहा है।
उनका दावा है कि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में एनआरआई भारत पहुंचकर मतदान करेंगे। सोशल मीडिया में इस बात के लिए तेज मुहिम चलाई जा रही है।