इतनी सस्ती उड़ान, उठाए लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की शीर्ष एयरलाइंस में शामिल स्पाइस जेट ने अपनी स्थापित होने के दस साल पूरे होने पर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। कंपनी का यह ऑफर आज रात समाप्त हो जाएगा। यह ऑफर 19 मई से चल रहा था।
इस ऑफर के तहत सभी किराए 1,010 रूपये से शुरु होंगे, जिनमें सभी कर जुड़े हुए होंगे। इस ऑफर को पाने के लिए आप को http://www.spicejet.com/CelebrationSale.aspx पर जाना होगा।
यह ऑफर स्पाइसजेट की सभी डायरेक्ट, वाया और कनेक्टिंग घरेलू उड़ानों के लिए है। लेकिन ये ऑफर इंटरनेशनल उड़ानों पर लागू नहीं होंगे।
सीमित है सीट
इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों को बदला नहीं जा सकता और नॉन-रिफंडेबल भी होंगे। साथ ही इस पर अन्य सभी टैक्स लगाए जाएंगे। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों पर यात्रा 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक की जा सकती है।
इस ऑफर में सीटों की संख्या सीमित है और ऑफर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। सेक्टर दर सेक्टर के हिसाब से किराए में परिवर्तन हो सकता है, यह यात्रा की दूरी और फ्लाइट के समय पर निर्भर करेगा। यात्रा के समय में बदलाव किया जा सकता है।
ये ऑफर केवल एअरलाइंस की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। इसके टिकट के लिए आपको स्पाइसजेट के रिजर्वेशन काउंटर तक जाने की जरूरत नहीं है।इस ऑफर के तहत आप ग्रुप में टिकट बुक नहीं करा सकते हैं।