फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Snapdeal not to renew Aamir Khan's contract as brand ambassad

स्नैपडील का आमिर को झटका, करार से इंकार

Fri, 05 Feb 2016 04:34 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Snapdeal not to renew Aamir Khan's contract as brand ambassad

असहिष्णुता के मसले पर खुल कर अपनी बात रखना आमिर खान को बहुत महंगा पड़ा। केंद्र सरकार उन्हें अतुल्य भारत के ब्रांड अंबेसडर की जिम्मेदारी से हटा चुकी है। ई कॉमर्स कपंनी स्नैपडील ने भी उनके साथ अपना करार रिन्यू करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


आमिर स्नैपडील के ब्रांड अंबेसडर हैं और कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका करार एक साल का था और उसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। करार इस महीने के अंत में खतम हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, आमिर को हटाने के बाद कंपनी किसी सेलिब्रिटी के साथ करार नहीं करेगी। कंपनी विज्ञापन पर होने वाले खर्च को कम करने पर विचार कर रही है और प्रचार की नई रणनीति पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर के बयान का भाजपा ने किया था विरोध

Snapdeal not to renew Aamir Khan's contract as brand ambassad

माना जा रहा है कि स्नैपडील ने ये फैसला आमिर के नवंबर में दिए उस बयान के कारण लिया है, जिसमें उन्होंने मुल्क में असहिष्‍णुता बढ़ने की बात कही थी। उस बयान के बाद भाजपा के तमाम नेताओं समेत पार्टी समर्थकों ने उनका विरोध शुरु कर दिया था।

आमिर के खिलाफ सोशल मीडिया में भी अभियान में चलाया गया था। गूगल प्ले स्टोर पर स्नैपडील के ऐप की रेटिंग नकारात्मक करने का प्रयास किया गया।

उस विवाद के बाद स्नैपडील ने टीवी चैनलों और डिजिटल कैंपन में आमिर को बतौर ब्रांड अंबेसडर ‌दिखाना बंद कर दिया। उल्लेखनीय है कि आमिर ने नवंबर में इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में मुल्क में महौल पर ‌टिप्पणी की थी और कहा था उनकी पत्नी ये तक पूछ चुकी हैं कि क्या ऐसे हालात में देश छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed